MHT CET 2024 PCB: एमएचटी सीईटी पीसीबी उत्तर कुंजी के विरुद्ध आज से दर्ज कराएं आपत्ति, 24 मई अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 10:33 AM IST | 2 mins read
एमएचटी सीईटी प्रारंभिक आंसर की 2024 के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
Boost your MHT CET 2026 prep with the most scoring concepts. Focus on high-weightage topics to maximize marks and improve your chances of success in the exam.
Check Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (सीईटी) सेल द्वारा एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा शुरू कर दी गई है। पीसीबी ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी आंसर की 2024 के खिलाफ कैंडिडिट आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर चुनौती दर्ज करा सकते हैं।
New: MHT CET 2026 Form Correction Link
MHT CET 2026: Most Scoring Concepts | Syllabus | Sample Papers | Mock Test Series
B.Tech @ Datta Meghe | DES Pune University | MIT Academy of Engineering
एमएचटी सीईटी पीसीबी प्रोविजनल आंसर की 2024 के खिलाफ आपत्तियां उठाने के लिए छात्रों को क्रेडेंशियल की मदद से अपने डैशबोर्ड पर लॉगिन करना होगा। एमएचटी सीईटी प्रोविजनल आंसर की 2024 के विरुद्ध आपत्ति दर्ज कराने के लिए कैंडिडेट को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
नोटिस में कहा गया कि, उम्मीदवारों द्वारा दर्ज चुनौतियों की जांच विषय विशेषज्ञों द्वारा की जाएगी। आपत्तियां सही पाए जाने पर प्रारंभिक उत्तर कुंजी में बदलाव कर उसे संशोधित किया जाएगा। जिसके बाद, परीक्षा अधिकारी द्वारा एमएचटी सीईटी पीसीबी अंतिम उत्तर कुंजी 2024 जारी की जाएगी।
एमएचटी सीईटी फाइनल आंसर की 2024 के आधार पर एमएचटी सीईटी 2024 रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। भाग लेने वाले संस्थानों द्वारा प्रस्तावित फार्मेसी कार्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी समूह परीक्षा आयोजित की गई थी।
पीसीबी ग्रुप और पीसीएम ग्रुप के लिए एमएचटी सीईटी प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2024 21 मई को जारी की गई थी। पीसीएम ग्रुप के कैंडिडेट 24 मई से 26 मई तक प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
MHT CET PCB Answer Key 2024: कैसे आपत्तियां उठाएं?
नीचे दिए गए चरणों का उपयोग करके छात्र एमएचटी सीईटी 2024 पीसीबी उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज करा सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज कर लॉगिन करें।
- पीसीबी उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- एमएचटी सीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड करें।
- यदि हो तो कैंडिडेट आंसर की के विरुद्ध आपत्ति उठाएं।
- आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन मोड में भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी