MH SET Admit Card 2024: महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | March 28, 2024 | 08:02 PM IST | 1 min read
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय 7 अप्रैल को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एमएच सेट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा 17 केंद्रों पर 32 विषयों में होगी।
नई दिल्ली : सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय (एसपीपीयू) ने 39वीं महाराष्ट्र राज्य पात्रता परीक्षा (एमएच सेट) के लिए एडमिट कार्ड आज यानी 28 मार्च को जारी कर दिया है। एमएच सेट परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in के माध्यम से महाराष्ट्र सेट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएच सेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड
सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय 7 अप्रैल को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर एमएच सेट परीक्षा 2024 आयोजित करेगा। परीक्षा 17 केंद्रों पर 32 विषयों में होगी। महाराष्ट्र एसईटी एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को एमएच सेट हॉल टिकट 2024 के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध पहचान पत्र ले जाना होगा।
Also read RUHS MO Recruitment 2024 Cancelled: राजस्थान चिकित्सा अधिकारी भर्ती अपरिहार्य कारणों से स्थगित
MH SET Paper 1 Syllabus परीक्षा पैटर्न
एमएच सेट परीक्षा 2024 प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को 2 अंक दिए जाएंगे। एमएच सेट पेपर 1 और 2 दोनों में गलत उत्तरों या बिना प्रयास वाले प्रश्नों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा। यदि कोई छात्र नकल करते हुए या अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया गया, तो उसे अगली सेट परीक्षा में बैठने से रोक दिया जाएगा।
MH SET 2024 एडमिट कार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम (जैसा कि आवेदन के दौरान लिखा गया था)
- पंजीकरण संख्या/आवेदन संख्या
- रोल नंबर
- पिता का नाम/अभिभावक का नाम
- फोटोग्राफ (वही जो आवेदन के दौरान अपलोड किया गया था)
MH SET admit card 2024 ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट setexam.unipune.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर MH-SET हॉल टिकट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- हॉल टिकट पीडीएफ डाउनलोड करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी