MH CET 3-year LLB 2024 Counselling: एमएच सीईटी 3 वर्षीय एलएलबी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 12, 2024 | 02:19 PM IST | 2 mins read
एमएच सीईटी एलएलबी सीट आवंटित उम्मीदवारों को 13 अगस्त से 16 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
Prepare for MHT CET with an eBook on the most scoring concepts. Focus on important topics, strengthen your preparation, and boost your chances of scoring higher marks.
Download Ebookनई दिल्ली: राज्य सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 12 अगस्त को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (MH CET) 3-वर्षीय एलएलबी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए सीट आवंटन परिणाम की घोषणा की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org के माध्यम से एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
MHT CET 2027: Mock Test | Preparation Tips | Most Scoring Concepts | Sample Papers | Syllabus
MHT CET 2027: High Scoring Chapters and Topics | Important Formulas and Short Notes
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
Admission Alert : ITM Skills University
राउंड 1 काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेंडेशियल की सहायता से एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को सीट आवंटन परिणाम विंडो में पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 आवंटन परिणाम में सीटें प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को 13 अगस्त से 16 अगस्त के बीच प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। एमएच सीईटी 2024 एलएलबी काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, कॉलेज द्वारा 17 अगस्त को छात्रों की सूची जारी की जाएगी।
केंद्रीकृत काउंसलिंग प्रक्रिया (CAP) के माध्यम से 3 वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए लगभग 16,240 एलएलबी सीटों पर उम्मीदवारों को प्रवेश दिया जाएगा। CET सेल ने 12-13 मार्च, 2024 को MH CET 3 वर्षीय LLB परीक्षा आयोजित की थी। LLB CET 3 वर्षीय परिणाम 3 मई 2024 को घोषित किया गया था।
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए रिक्त सीटों की घोषणा 17 अगस्त को की जाएगी। एमएच सीईटी तीन वर्षीय एलएलबी 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 19 अगस्त को जारी किया जाएगा। राउंड 3 और संस्थागत स्तर राउंड के लिए एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी पंजीकरण 26 अगस्त तक खुला रहेगा।
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग 2024 के लिए उम्मीदवारों को MAH CET 2024 एडमिट कार्ड एवं स्कोर कार्ड, प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर, सीट स्वीकृति शुल्क रसीद, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट और स्नातक डिग्री मार्कशीट की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, टीसी, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और निवास प्रमाण पत्र अभ्यर्थी के पास होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार