MH CET 3-year LLB 2025: एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी के लिए पंजीकरण cetcell.mahacet.org पर आज से शुरू
Abhay Pratap Singh | December 27, 2024 | 10:24 AM IST | 2 mins read
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 27 जनवरी है और परीक्षा 20 और 21 मार्च को आयोजित की जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: राज्य सीईटी सेल, महाराष्ट्र ने आज यानी 27 दिसंबर से महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 3-वर्षीय एलएलबी 2025 (MH CET 3-year LLB 2025) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं।
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 27 जनवरी, 2025 निर्धारित की गई है। MH CET 3-वर्षीय LLB 2025 परीक्षा 20 और 21 मार्च को आयोजित की जाएगी। CET सेल महाराष्ट्र ने आधिकारिक अधिसूचना में बताया कि एमएच सीईटी 5-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा 4 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।
MH CET 3-year LLB 2025 exam: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले https://cetcell.mahacet.org/ पर विजिट करें।
- इसके बाद, आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
MH CET 3-Year LLB 2025: शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार नीचे MH CET 3-वर्षीय LLB 2025 पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- अभ्यर्थियों के पास किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। योग्यता परीक्षा देने वाले छात्र भी आवेदन करने के लिए पात्र हैं।
- महाराष्ट्र या अन्य राज्यों के सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 45% अंकों में स्नातक की डिग्री होना चाहिए।
- महाराष्ट्र के एससी/ एसटी उम्मीदवार, जिन्होंने स्नातक में न्यूनतम 40% अंक हासिल किए हैं आवेदन कर सकते हैं।
- वीजेएनटी/ एसबीसी/ ओबीसी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 42% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होना आवश्यक है।
MH CET 3-year LLB 2025: परीक्षा पैटर्न
एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और मराठी होगा। एमएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी 2025 परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’