Santosh Kumar | July 23, 2024 | 04:42 PM IST | 1 min read
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय CET 2024 प्रवेश परीक्षा महाराष्ट्र के राज्य कॉमन एडमिशन टेस्ट सेल द्वारा 3-वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक लॉ डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल कल यानी 24 जुलाई को एमएएच सीईटी 3-वर्षीय एलएलबी काउंसलिंग 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर देगा। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट llb3cap24.mahacet.org पर जाकर कॉमन एडमिशन प्रोसेस (सीएपी) के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के लिए एमएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी पंजीकरण 2024 की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
सामान्य श्रेणी के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 200 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा। हालांकि, अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) को ऑनलाइन मोड के माध्यम से पंजीकरण शुल्क के रूप में 5,000 रुपये जमा करने होंगे।
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय CET 2024 प्रवेश परीक्षा महाराष्ट्र के राज्य कॉमन एडमिशन टेस्ट सेल द्वारा 3-वर्षीय पूर्णकालिक स्नातक लॉ डिग्री पाठ्यक्रम के पहले वर्ष में नामांकन के लिए आयोजित की जाती है। मुंबई में राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए परीक्षा आयोजित की गई है।
एमएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी पंजीकरण 2024 के लिए प्रमुख दस्तावेज की डिटेल्स नीचे है-
Also readMAH MCA CAP Counselling 2024: एमएएच एमसीए सीएपी काउंसलिंग पंजीकरण की तिथि 27 जुलाई तक बढ़ी
एमएएच एलएलबी 3-वर्षीय सीएपी 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-