MDI Gurgaon Admission 2024: एमडीआई गुरुग्राम ने पीजीडीएम-पीपीएम प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पंजीकरण किया शुरू
Abhay Pratap Singh | July 15, 2024 | 04:00 PM IST | 2 mins read
एमडीआई गुरुग्राम पीजीडीएम-पीपीएम प्रोग्राम कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) और राज्य कैडर द्वारा प्रायोजित मध्यम और वरिष्ठ स्तर के सरकारी अधिकारियों के लिए बनाया गया है।
नई दिल्ली: मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट गुरुग्राम (MDI Gurgaon) ने पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-पब्लिक पॉलिसी एंड मैनेजमेंट (पीजीडीएम-पीपीएम) प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट admissions.mdi.ac.in/pgdm-ppm पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं।
पीजीडीएम-पीपीएम 2024 प्रोग्राम के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। पीजीडीएम-पीपीएम कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को 3,000 रुपये शुल्क देना होगा। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए इंटरव्यू का आयोजन 3 से 4 अगस्त को किया जाएगा।
पीजीडीएम-पीपीएम पाठ्यक्रम में सार्वजनिक नीति, शासन, कानून, परियोजना प्रबंधन, सार्वजनिक वित्त, इंफ्रास्ट्रक्चर, सतत विकास, अर्थशास्त्र, नेतृत्व और मानव संसाधन प्रबंधन शामिल हैं। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि अभ्यर्थियों के लिए एक सप्ताह का ग्राम विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
MDI Gurgaon PGDM-PPM programme 2024: पात्रता जानें
डीओपीटी (DoPT) और स्व-प्रायोजित (Self-Sponsored) आवेदकों के लिए पात्रता मानदंड नीचे देख सकते हैं:
DoPT-sponsored applicants- कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग
निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करने वाले अखिल भारतीय सेवाओं, केंद्रीय सेवाओं, राज्य प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थानों के संकाय सदस्यों तथा राज्य सिविल सेवाओं (एससीएस) और गैर-राज्य सिविल सेवाओं (गैर-एससीएस) के अधिकारी पात्र होंगेः
- सेवा अवधि: कार्यक्रम के प्रारंभ तक अधिकारियों को ग्रुप ‘ए’ की 5 वर्ष की सेवा पूरी कर लेनी चाहिए।
- आयु: कार्यक्रम पूरा करने के बाद अधिकारियों की सेवा कम से कम तीन वर्ष शेष होनी चाहिए।
- पहले का प्रशिक्षण: इस कार्यक्रम के शुरू होने से पहले 5 वर्षों के भीतर अधिकारियों को भारत में 12 सप्ताह या उससे अधिक समय तक का प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं लेना चाहिए। इसके अतिरिक्त, अधिकारियों को पिछले 2 वर्षों में 2 सप्ताह से अधिक, पिछले 3 वर्षों में एक महीने से अधिक या पिछले 5 वर्षों में छह महीने से अधिक समय तक चलने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग नहीं लेना चाहिए।
Self-sponsored applicants- स्व-प्रायोजित आवेदकों के लिए
- आवेदक के पास कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं दोनों में 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए।
- मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए के साथ न्यूनतम 3 वर्षीय स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को 30 अप्रैल 2024 तक न्यूनतम 3 वर्ष का योग्यता-पश्चात कार्यकारी कार्य अनुभव होना चाहिए।
- आवेदकों के पास ग्रेजुएट मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (जीमैट)/ कॉमन एडमिशन टेस्ट (सीएटी)/ जेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (एक्सएटी)/ मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (एमएटी)/ एआईएमएस टेस्ट फॉर मैनेजमेंट एडमिशन (एटीएमए) या कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (सीएमएटी) का वैलिड स्कोर होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई