MDI Gurgaon: एमडीआई गुड़गांव में पीजीडीएम-बीए पाठ्यक्रम के लिए आवेदन शुरू, लास्ट डेट, कोर्स अवधि जानें
Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 03:22 PM IST | 2 mins read
एमडीआई गुड़गांव में पीजीडीएम बीए कार्यक्रम के लिए शुरुआती तीन सत्रों में कक्षाएं प्रति सप्ताह चार दिन यानी गुरुवार से रविवार तक आयोजित की जाती हैं। टर्म 4 से आगे की कक्षाएं पूरे सप्ताह आयोजित की जाती हैं।
नई दिल्ली : मैनेजमेंट डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एमडीआई) गुड़गांव में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट-बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (पीजीडीएम-बीए) के लिए आवेदन शुरू हो चुका है, जो विशेष रूप से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में वर्किंग एग्जिक्यूटिव और उद्यमियों के लिए डिजाइन किया गया है। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई तक है। इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से समय सीमा से पहले आवेदन कर सकते हैं।
यह 24 महीने का कार्यक्रम उन प्रोफेशनल्स के लिए सही अवसर है जो करियर में ब्रेक लिए बिना अपनी प्रबंधकीय क्षमताओं को बढ़ाना चाहते हैं। एमडीआई गुड़गांव में पीजीडीएम-बीए कार्यक्रम को मॉर्डन बिजनेस डायनमिक्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। यह प्रतिभागियों को आवश्यक मैनेजमेंट स्किल्स से लैस करता है जो तेजी से विकसित हो रहे वैश्विक बाजार की जरूरतों को पूरा करता है।
MDI Gurgaon PGDM BA: कक्षाओं की टाइमिंग्स
एमडीआई गुड़गांव में पीजीडीएम बीए कार्यक्रम के लिए शुरुआती तीन सत्रों में कक्षाएं प्रति सप्ताह चार दिन यानी गुरुवार से रविवार तक आयोजित की जाती हैं। टर्म 4 से आगे की कक्षाएं पूरे सप्ताह आयोजित की जाती हैं और किसी व्यक्ति के लिए कक्षा का शेड्यूल उसके द्वारा चुने गए इलेक्टिव पर निर्भर करता है। कक्षाएं सप्ताह के दिनों में शाम 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक, शनिवार को शाम 6.30 बजे से रात 9.45 बजे तक और सुबह 10 बजे से शाम 5.15 बजे तक, रविवार को दोपहर 1.15 बजे से दोपहर 2 बजे तक लंच ब्रेक के साथ आयोजित की जाती हैं।
MDI Gurgaon PGDM BA: प्रोग्राम स्ट्रक्चर
- मैनेजमेंट में दो वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन)
- प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष में चार सत्र (प्रत्येक 3 महीने के) होते हैं, जिसमें परीक्षाओं के लिए दो सप्ताह (मध्यावधि और अंतिम अवधि) शामिल होते हैं।
- सत्र 1 से 6 तक 20 मुख्य पाठ्यक्रम होंगे। सत्र 4 से 8 तक 14 वैकल्पिक पाठ्यक्रम, इसके बाद दो पाठ्यक्रम के बराबर सत्र 8 में अनिवार्य क्षेत्र कार्य/परियोजना शामिल है।
एमडीआई गुड़गांव में डीन-इंडस्ट्री कनेक्ट, प्रो. सुमिता राय ने कहा कि आज की तेज गति वाली व्यापारिक दुनिया में शिक्षा और व्यावहारिक अनुप्रयोग का सही मिश्रण वास्तव में आपको अलग कर सकता है। हमारा पीजीडीएम-बीए कार्यक्रम शाम और सप्ताह के अंत की कक्षाओं का सही मिश्रण प्रदान करता है, जो वर्किंग प्रोफेशनल्स को काम और व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं को संतुलित करते हुए अपने कौशल को एडवांस करने के लिए सशक्त बनाता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच