NEET UG 2024 Counselling: नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड काउंसलिंग से एमसीसी ने 2 सीटें हटाईं
Abhay Pratap Singh | November 24, 2024 | 02:47 PM IST | 2 mins read
MCC ने MBBS, BDS और BSc नर्सिंग प्रोग्राम ME के लिए UG काउंसलिंग 2024 के विशेष स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में कई सीटें जोड़ी हैं।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट 2024 (NEET UG 2024) काउंसलिंग के लिए स्ट्रे वैकेंसी राउंड से 2 सीटें वापस ले ली गई हैं। एमसीसी द्वारा यह फैसला कोर्ट के फैसलों के अनुपालन में लिया गया है।
आधिकारिक सूचना के अनुसार, लक्ष्मी नारायण इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पुडुचेरी) और महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज (पांडिचेरी) से एक-एक ओपन कैटेगरी एमबीबीएस सीट हटा दी गई है। इन दोनों सीटों को नीट यूजी काउंसलिंग के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए आवंटन प्रक्रिया के दौरान सीट मैट्रिक्स से बाहर रखा गया था।
जिन उम्मीदवारों को एमसीसी नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में सीटें आवंटित की गई हैं, वे राज्य यूजी काउंसलिंग 2024 प्रक्रिया के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड में भाग लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
MCC ने MBBS, BDS और BSc नर्सिंग प्रोग्राम ME के लिए यूजी काउंसलिंग 2024 के स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में कई सीटें जोड़ी हैं। ये नई सीटें पुणे में सिम्बायोसिस मेडिकल कॉलेज फॉर विमेन, मछलीपट्टनम में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नागपुर में दत्ता मेघे मेडिकल कॉलेज और BHU वाराणसी में नर्सिंग कॉलेज सहित संस्थानों में उपलब्ध हैं।
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, योग्य उम्मीदवार अब काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के दौरान इन नई जोड़ी गई सीटों में से चुन सकते हैं। बता दें कि, एमसीसी ने हाल ही में नीट यूजी स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है।
उम्मीदवार एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर सीट अलॉटमेंट की जांच कर सकते हैं। आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग 25 नवंबर से शुरू होगी और रिपोर्टिंग की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। काउंसलिंग के लिए आवंटित उम्मीदवारों को नीट यूजी 2024 एडमिट कार्ड और स्कोरकार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा