MCC NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, चॉइस फिलिंग प्रक्रिया कल से
Santosh Kumar | September 29, 2025 | 05:48 PM IST | 1 min read
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 सीट आवंटन प्रक्रिया 6 और 7 अक्टूबर को पूरी होगी और रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.
Try Nowनई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने आज नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक चलेगी। आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया कल से शुरू होगी।
नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 शेड्यूल के अनुसार, उम्मीदवार 5 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण कर सकेंगे। भुगतान 5 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे तक किया जा सकता है। उम्मीदवार 5 अक्टूबर तक ही अपने विकल्प भर सकेंगे।
MCC NEET UG Counselling 2025: राउंड 3 रिजल्ट 8 अक्टूबर को
विकल्प लॉक करने की सुविधा 5 अक्टूबर को शाम 4 बजे से रात 11:55 बजे तक उपलब्ध होगी। सीट आवंटन प्रक्रिया 6 और 7 अक्टूबर, 2025 को पूरी होगी और नीट काउंसलिंग राउंड 3 रिजल्ट 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
चयनित उम्मीदवारों को 9 से 17 अक्टूबर तक रिपोर्ट करना होगा। अंत में, संस्थान 18 और 19 अक्टूबर, 2025 को उपस्थित उम्मीदवारों के डेटा का सत्यापन करेंगे। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read Uttarakhand NEET UG Counselling 2025: उत्तराखंड नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट जारी
NEET UG Counselling 2025: आवश्यक दस्तावेज
रजिस्ट्रेशन के लिए उम्मीदवारों को नीट यूजी एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, कक्षा 10 व 12 की मार्कशीट एवं सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो, पहचान पत्र और जाति या दिव्यांग सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) की आवश्यकता होगी।
काउंसलिंग भारत के शीर्ष सरकारी कॉलेजों में एआईक्यू की 15% सीटों और एएमयू, बीएचयू, जेएमआई और ईएसआईसी की 100% सीटों के लिए होती है। नीट यूजी काउंसलिंग के 3 राउंड होते हैं, उसके बाद स्ट्रे वैकेंसी राउंड होता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच