MCC NEET UG Counselling 2025: एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण आज से mcc.nic.in पर शुरू, महत्वपूर्ण तिथियां
Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 08:49 AM IST | 2 mins read
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों (राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3) और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाएगा।
नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) द्वारा आज यानी 21 जुलाई से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 (NEET UG 2025) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नीट यूजी 2025 प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे।
एमसीसी नीट यूजी 2025 काउंसलिंग का आयोजन तीन चरणों (राउंड 1, राउंड 2, राउंड 3) और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए किया जाएगा। एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नीट यूजी काउंसलिंग सूचना बुलेटिन की जांच कर लेनी चाहिए।
MCC NEET UG Counselling Details: नीट यूजी काउंसलिंग के लिए सीटें
- 15% एआईक्यू सीटें, राज्यों की एमबीबीएस/बीडीएस सीटें (जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की भागीदारी सीटों के उनके योगदान के अधीन है)।
- बीएचयू की 100 प्रतिशत एमबीबीएस/बीडीएस सीटें।
- पूरे भारत में एम्स की 100 प्रतिशत एमबीबीएस सीटें।
- 100 प्रतिशत JIPMER (पुडुचेरी/ कराईकल) और एएमयू सीटें।
- डीयू, आईपी विश्वविद्यालय (वीएमएमसी/एबीवीआईएमएस/ईएसआईसी डेंटल) की राज्य कोटा सीटों का 85 प्रतिशत।
- दंत चिकित्सा संकाय (जामिया मिल्लिया इस्लामिया) में 100 प्रतिशत सीटें तथा जामिया के छात्रों के लिए 5 प्रतिशत आंतरिक कोटा सीटें।
- ईएसआईसी की 15 प्रतिशत आईपी कोटा सीटें।
NEET UG Counselling Fees 2025: काउंसलिंग फीस एवं सुरक्षा राशि
15% एआईक्यू और केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए - सामान्य/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपए काउंसलिंग फीस व 10,000 रुपए वापसी योग्य सुरक्षा राशि तथा एससी/एसटी/दिव्यांग/ओबीसी कैंडिडेट को 500 रुपए काउंसलिंग फीस व 5,000 रुपए वापसी योग्य सुरक्षा राशि का भुगतान करना होगा।
डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए - डीम्ड विश्वविद्यालय के लिए सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए 5,000 रुपए (गैरवापसी योग्य) व 2,00,000 रुपए (वापसी योग्य) शुल्क का भुगतान करना होगा।
NEET UG Counselling 2025 Schedule: महत्वपूर्ण तिथियां
एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| एमसीसी नीट यूजी काउंसलिंग पंजीकरण | 21 से 28 जुलाई, 2025 |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 जुलाई, 2025 (दोपहर 3:00 बजे तक) |
| विकल्प भरने की तिथि | 22 से 28 जुलाई, 2025 |
| चॉइस लॉकिंग | 28 जुलाई, 2025 (शाम 4:00 बजे से रात 11:55 बजे तक) |
| सीट आवंटन प्रक्रिया | 29 से 30 जुलाई,2 025 |
| सीट आवंटन परिणाम | 31 जुलाई, 2025 |
| रिपोर्टिंग ज्वाइनिंग | 1 से 6 अगस्त, 2025 |
| संस्थानों द्वारा अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन | 7 से 8 अगस्त, 2025 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार