MBBS Seats in UP: यूपी में इस साल खुले 17 नए मेडिकल कॉलेज, एमबीबीएस सीटें भी हुई दोगुनी, सीएम योगी ने कहा
Press Trust of India | October 26, 2024 | 02:51 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "नए मेडिकल कॉलेजों तक अच्छी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
महाराजगंज : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराजगंज जिले में केएमसी मेडिकल कॉलेज (पीपीपी) के उद्घाटन के दौरान सभा को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इस साल राज्य में 17 नए मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं और एमबीबीएस सीटों की संख्या दोगुनी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा बदलाव आ रहा है। गोरखपुर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज, जिसे पहले पिछड़ा माना जाता था, अब एम्स गोरखपुर को कड़ी टक्कर दे रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गोरखपुर में एम्स खुलने के बाद कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराईच, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अयोध्या और प्रतापगढ़ में भी मेडिकल कॉलेज शुरू हो गए हैं।
MBBS Seats in UP: 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज'
उन्होंने कहा कि पहले यूपी में सिर्फ 18 मेडिकल कॉलेज थे, लेकिन अब 64 जिलों में स्वास्थ्य संस्थान हैं। नई नीति के तहत बाकी बचे 6-7 जिलों में भी मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। सीएम ने कहा, "हम 'एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज' के संकल्प को पूरा करेंगे।"
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य के तराई जिलों की "उपेक्षा" और "अनदेखी" की थी। हालांकि, आज महाराजगंज उपेक्षित नहीं रहा, क्योंकि जिले को 940 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाएं मिली हैं, जो एक बड़ी प्रगति है।
Total MBBS Seats in UP: मेडिकल कॉलेजों तक अच्छी कनेक्टिविटी
उन्होंने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले सरकारी सुविधाओं की हालत बहुत खराब थी। न बिजली थी, न सड़कें ठीक थीं. चीनी मिलें बंद होती रहीं, पीने के पानी में प्रदूषण की वजह से यहां बच्चों में इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियां फैलती थीं. मलेरिया का भी आतंक था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "लेकिन आज पूर्वी क्षेत्र से इंसेफेलाइटिस हमेशा के लिए खत्म हो चुका है। इन नए मेडिकल कॉलेजों तक अच्छी कनेक्टिविटी सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।"
इसके अलावा, स्वास्थ्य सेवा कार्यबल को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज विकसित किए जा रहे हैं," सीएम ने कहा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अगले 3 वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी