MAT CBT Admit Card 2024: एमएटी एडमिट कार्ड सीबीटी मोड परीक्षा के लिए mat.aima.in पर जारी, एग्जाम 18 अगस्त को
Abhay Pratap Singh | August 16, 2024 | 07:39 AM IST | 2 mins read
मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा मोड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय जैसे अन्य विवरण दिए गए हैं।
Candidates can download this eBook to check MAT 2026 section-wise preparation tips, latest exam pattern, previous year paper analysis & Important books.
Download EBookनई दिल्ली: ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन (AIMA) ने कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड परीक्षा के लिए मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (MAT 2024) एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर एमएटी 2024 सीबीटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: MAT Sample Papers | Mock Test Series | Study Material
New: MAT 2026 Critical Reasoning Sample Papers | IIM Comprehensive Guide
MAT 2026- GK Capsule Current Affairs & Static GK: June | July | August
Career Launcher: Race to 99%ile – 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
आइमा मैट 2024 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट सीबीटी एडमिट कार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा मोड, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और समय जैसे अन्य विवरण दिए गए हैं।
एमएटी सीबीटी 2024 एग्जाम का आयोजन 18 अगस्त को किया जाएगा। मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 एग्जाम में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आइमा मैट सीबीटी एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। हाल टिकट के बिना अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हाल ही में आइमा मैट परीक्षा पैटर्न में संशोधन किया गया है।
Also read GATE 2025: गेट 2025 आधिकारिक ब्रोशर gate2025.iitr.ac.in पर जारी, पंजीकरण 24 अगस्त से होगा शुरू
नवीनतम अपडेट के अनुसार, परीक्षा की अवधि ढाई घंटे की जगह अब 2 घंटे है और पेपर से प्रश्नों की संख्या 200 से घटाकर 150 कर दी गई है। मैट प्रश्नपत्र को पांच भागों में बांटा गया है। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
MAT 2024 CBT Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से मैट 2024 सीबीटी हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mat.aima.in पर जाएं।
- MAT 2024 CBT एडमिट कार्ड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आपको लॉगिन पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
- लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट करें।
- MAT CBT एडमिट कार्ड 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MAT Registration 2024: आईबीटी 2 और पीबीटी शेड्यूल
- एमएटी 2024 आईबीटी 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि 18 अगस्त है। MAT 2024 IBT 2 एडमिट कार्ड 20 अगस्त को जारी किया जाएगा। परीक्षा की तिथि 23 अगस्त तय की गई है।
- पीबीटी मोड के लिए MAT 2024 पंजीकरण 18 अगस्त को समाप्त होगा। एमएटी पीबीटी 2024 एडमिट कार्ड 21 अगस्त को जारी किया जाएगा। MAT 2024 PBT परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार