MAHE: मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने ऑनलाइन स्नातक छात्रों के लिए पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया
Abhay Pratap Singh | February 11, 2025 | 02:29 PM IST | 1 min read
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने सितंबर 2022 में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का अपना पहला बैच लॉन्च किया था।
नई दिल्ली: मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) ने अपने ऑनलाइन स्नातक छात्रों के लिए एमएएचई कैंपस में पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया। एमएएचई ऑनलाइन एजुकेशन के दीक्षांत कार्यक्रम में मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन के प्रो चांसलर डॉ. एचएस बल्लाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुसार, “ऑनलाइन डिग्री को परिसरों में दी जाने वाली पारंपरिक डिग्री के समकक्ष माना जाता है और छात्र अपनी योग्यता के अनुसार सभी नौकरी के अवसरों और उच्च शिक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।”
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, “यह दीक्षांत समारोह 426 विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया था, जिन्होंने 100% ऑनलाइन मोड के माध्यम से एमबीए (मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन), बिजनेस एनालिटिक्स में एमएससी, डेटा साइंस में एमएससी, बिजनेस एनालिटिक्स में पीजीसीपी और लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट में पीजीसीपी सहित स्नातकोत्तर कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।”
Also read MET 2025 Schedule: मणिपाल एंट्रेंस टेस्ट शेड्यूल manipal.edu पर जारी, रजिस्ट्रेशन डेडलाइन जानें
स्नातकों को संबोधित करते हुए डॉ. बल्लाल ने कहा, “यह आयोजन न केवल हमारे स्नातकों के जीवन में, बल्कि हमारे संस्थान के इतिहास में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हम बदलते समय के साथ तालमेल बिठा रहे हैं।” ऑनलाइन स्नातकों में विविध पृष्ठभूमि और उद्योगों से जुड़े कामकाजी पेशेवर शामिल थे।
मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन ने सितंबर 2022 में ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम का अपना पहला बैच लॉन्च किया था। मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन द्वारा पेश किए गए ऑनलाइन कार्यक्रमों के बारे में अधिक जानकारी या नामांकन के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट www.onlinemanipal.com पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच