MAKAUT CET 2024: मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने सीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन किया शुरू
Abhay Pratap Singh | June 5, 2024 | 11:20 AM IST | 2 mins read
MAKAUT कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून तय की गई है, उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा।
नई दिल्ली: मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MAKAUT) ने आज यानी 5 जून से एमएकेएयूटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (MAKAUT CET 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट makautwb.ac.in पर जाकर MAKAUT CET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
MAKAUT CET 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC)/ अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग और अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों को MAKAUT CET 2024 आवेदन शुल्क के रूप में 300 रुपये का भुगतान करना होगा।
एमएकेएयूटी सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 22 जून तय की गई है। MAKAUT CET 2024 परीक्षा 29 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एमएकेएयूटी सीईटी 2024 एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
Also read फोर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट को गुरुग्राम में नए ऑफ-कैंपस के लिए एआईसीटीई की मिली मंजूरी
MAKAUT CET 2024 का आयोजन मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले BSc, MSc, BCA और BBA जैसे स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। एमएकेएयूटी सीईटी के माध्यम से छात्र विभिन्न व्यावसायिक क्षेत्रों में नॉन-एआईसीटीई पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं।
MAKAUT CET Application Form 2024: कैसे आवेदन करें?
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार एमएकेएयूटी सीईटी 2024 आवेदन फॉर्म आसानी से भर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://makaut.formflix.com/ पर जाएं।
- इसके बाद, ‘CET - 2024 अप्लाई ऑनलाइन’ लिंक-1 पर क्लिक करें।
- अब, आवश्यक जानकारी दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करें और सीईटी आवेदन फॉर्म को सबमिट करें।
- भरे गए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MAKAUT CET 2024: परीक्षा पैटर्न
MAKAUT CET 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। MAKAUT CET 2024 की अवधि 60 मिनट है। MAKAUT CET 2024 परीक्षा में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। पेपर में सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग, अंग्रेजी, संख्यात्मक क्षमता से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
अगली खबर
]QS World University Rankings 2025: आईआईटी बॉम्बे और दिल्ली टॉप 150 यूनिवर्सिटी में शामिल, रैंकिग लिस्ट
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू), शूलिनी यूनिवर्सिटी ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट साइंसेज और सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में एक स्लैब ऊपर पहुंच गए हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल