Maharashtra TET Result 2024: महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम mahatet.in पर जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | January 31, 2025 | 09:33 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र टीईटी रिजल्ट 2024 के खिलाफ उम्मीदवार 1 फरवरी से 6 फरवरी, 2025 तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने आज यानी 31 जनवरी को महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 का परिणाम (Maha TET Result 2024) घोषित कर दिया है। महाराष्ट्र टीईटी 2024 एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाकर महाराष्ट्र टेट 2024 रिजल्ट की जांच कर सकते हैं।
महाराष्ट्र टीईटी 2024 परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। महा टीईटी रिजल्ट में उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, पंजीकरण संख्या, पेपर (1 या 2), विषयवार अंक, कुल अंक, योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल), प्रतिशत और शिक्षण की भाषा सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “10 नवंबर, 2024 को आयोजित महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHATET) 2024 पेपर 1 (एसटी 1 से 5) पेपर 2 (एसटी 6वीं से 8वीं) का परिणाम http://mahatet.in पर जारी कर दिया गया है।” महाराष्ट्र टेट 2024 मार्किंग स्कीम के अनुसार, परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अनुसार, “यदि उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है या उन्हें महा टीईटी 2024 परिणाम के लिए अपने अंकों को सत्यापित करने की आवश्यकता है, तो वे लॉगिन पेज के माध्यम से इसे ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियां 1 से 6 फरवरी, 2025 तक उठाई जा सकती हैं।”
किसी अन्य माध्यम से प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, परिषद ने सूचित किया कि जिन उम्मीदवारों का परिणाम आरक्षित किया गया है, उन्हें 6 फरवरी, 2025 तक mahatet24.msce@gmail.com पर अपना विवरण भेजना होगा। समय सीमा के बाद प्राप्त अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Maha TET 2024 Result: महा टेट रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार महाराष्ट्र टीईटी परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in पर जाएं।
- होमपेज पर, MAHA TET परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और रोल नंबर जांचें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल