Maharashtra News: स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा की शिक्षा देना आवश्यक, आरटीओ अधिकारी की विद्यालयों से अपील
Press Trust of India | July 10, 2025 | 06:37 PM IST | 1 min read
आरटीओ अधिकारी हेमांगी पाटिल ने यातायात संबंधी आचरण को आकार देने में स्कूलों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की।
महाराष्ट्र: ठाणे में एक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बृहस्पतिवार को स्कूलों से छात्रों की दैनिक शिक्षा में सड़क सुरक्षा को शामिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं को कम करने और छोटी उम्र से ही सड़क के जिम्मेदार उपयोग की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए यह अहम है।
स्कूल कार्यक्रम में आरटीओ अधिकारी हेमांगी पाटिल ने यातायात संबंधी आचरण को आकार देने में स्कूलों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रेखांकित की। उन्होंने कहा, ‘‘महाराष्ट्र गीत की तरह स्कूलों में रोज सड़क सुरक्षा भी सिखाई जानी चाहिए।’’
Also read UP News: यूपी में कक्षा 6 से 8 तक की एनसीईआरटी की किताबों में वैदिक गणित को किया जाएगा शामिल
पाटिल ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों से अधिक अपने शिक्षकों की बात सुनते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, "अगर बच्चे कम उम्र में यातायात नियमों का पालन करना सीख जाएं तो दुर्घटनाओं की संख्या काफी हद तक कम हो जाएगी।’’
अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के ठाणे शहर में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या कम हुई है। आरटीओ अधिकारी हेमांगी पाटिल ने निकट भविष्य में ठाणे को ‘शून्य दुर्घटना शहर’ बनाने का अपना लक्ष्य भी दोहराया।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार