Maharashtra NEET PG Counselling 2024: महाराष्ट्र नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग शेड्यूल संशोधित; पंजीकरण तिथि बढ़ी
Abhay Pratap Singh | January 26, 2025 | 02:05 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट मैट्रिक्स की घोषणा 27 जनवरी को नीट पीजी 2024 राउंड 3 मेरिट सूची 30 जनवरी को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र सीईटी सेल ने महाराष्ट्र नीट पीजी काउंसलिंग 2024 राउंड 3 शेड्यूल में संशोधन किया है। संशोधिक कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 राउंड 3 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा 28 जनवरी तक बढ़ा दी गई है। महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 काउंसलिंग के लिए राउंड 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 15 जनवरी से शुरू हुई थी।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 राउंड 3 सीट मैट्रिक्स की घोषणा 27 जनवरी को नीट पीजी 2024 राउंड 3 मेरिट सूची 30 जनवरी को जारी की जाएगी। महाराष्ट्र नीट पीजी 2024 राउंड 3 च्वाइस फिलिंग 31 जनवरी से शुरू होगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट medical2024.mahacet.org पर जाकर राउंड 3 के लिए अपनी पसंद भर सकेंगे।
महाराष्ट्र NEET PG 2024 राउंड 3 सीट आवंटन परिणाम 4 फरवरी को घोषित किया जाएगा। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने हाल ही में NEET PG 2024 राउंड 3 सीट मैट्रिक्स से 10 सीटें वापस ले ली हैं। इससे पहले, 17 जनवरी, 2024 को एमसीसी ने 23 सीटें हटा दी थीं और सीट मैट्रिक्स में 2 नई सीटें जोड़ी थीं।
महाराष्ट्र NEET PG 2024 राउंड 3 च्वाइस फिलिंग विंडो 2 फरवरी, रात 11:59 बजे बंद हो जाएगी। उम्मीदवार 4 से 9 फरवरी तक महाराष्ट्र नीट पीजी राउंड 3 सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को 4 से 9 फरवरी तक शाम 5:30 बजे तक प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना है।
Maharashtra NEET PG 2024 Round 3 Counselling: महाराष्ट्र नीट पीजी राउंड 3 रिवाइज्ड शेड्यूल
कैंडिडेट नीचे दी गई सारणी में संशोधित नीट पीजी काउंसलिंग शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
| पंजीकरण शुरू होने की तिथि | 15 जनवरी |
| पंजीकरण की अंतिम तिथि | 28 जनवरी |
| सीट मैट्रिक्स जारी होने की तिथि | 27 जनवरी |
| मेरिट सूची की घोषणा | 30 जनवरी |
| विकल्प भरने की शुरुआती तिथि | 31 जनवरी |
| सीट आवंटन परिणाम की घोषणा | 4 फरवरी |
| सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना | 4 से 9 फरवरी |
| आवंटित कॉलेजों में रिपोर्टिंग |
4 से 9 फरवरी (शाम 5:30 बजे तक)
|
अगली खबर
]FIITJEE News: फिटजी के पूर्वी दिल्ली केंद्र पर धोखाधड़ी का आरोप; नोएडा, गाजियाबाद सेंटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज
छात्रों और उनके अभिभावकों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में ‘फिटजी’ के कई केंद्र अप्रत्याशित रूप से बंद हो गए हैं और कई शिक्षकों ने महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण इस्तीफा दे दिया है।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार