MSBSHSE SSC, HSC Exam 2025: महाराष्ट्र कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | August 12, 2024 | 10:33 PM IST | 2 mins read
राज्य बोर्ड सचिव अनुराधा ओक ने कहा कि प्रैक्टिकल, मौखिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और लिखित परीक्षा की विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तिथियां जारी कर दी हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस बार बोर्ड पिछले वर्षों की तुलना में 8 से 10 दिन पहले 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं आयोजित करेगा। बोर्ड जल्द ही इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in/mr पर एक नोटिस जारी करेगा। इसके बाद छात्र इस अधिसूचना को देख सकेंगे।
New: 50+ Entrance Exams after 12th | Best Career Options after 12th
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
जारी अधिसूचना के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड की कक्षा 12वीं और हायर सेकेंडरी वोकेशनल कोर्स की लिखित परीक्षाएं 11 फरवरी, 2025 से 18 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल, ओरल और आंतरिक मूल्यांकन 24 जनवरी, 2025 से 10 फरवरी, 2025 के बीच आयोजित किए जाएंगे।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी, 2025 से 17 मार्च, 2025 तक आयोजित की जाएंगी, जबकि प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन 3 फरवरी, 2025 से 20 फरवरी, 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। इस बार महाराष्ट्र बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम को आगे बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का पास प्रतिशत 97.21% रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 94.56% रहा। वहीं कक्षा 12वीं में कुल पास प्रतिशत 93.37% दर्ज किया गया। विज्ञान के छात्रों का पास प्रतिशत 97.82%, आर्ट्स के छात्रों का 85.88% और कॉमर्स के छात्रों का 92.18% रहा।
Maharashtra Board Exam 2025: आपत्ति 23 अगस्त तक भेजें
आमतौर पर महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के तीसरे सप्ताह में और एसएससी यानी 10वीं बोर्ड परीक्षाएं मार्च के पहले सप्ताह में शुरू होती हैं। इसके बाद बोर्ड मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में नतीजे जारी करता है।
हालांकि, इस बार बोर्ड अध्यक्ष शरद गोसावी ने बताया कि अगले शैक्षणिक वर्ष के लिए परीक्षाओं का कार्यक्रम थोड़ा पहले कर दिया गया है ताकि छात्रों को प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए अधिक समय मिल सके, और अगर किसी छात्र को पुनर्परीक्षा या ग्रेड सुधार की जरूरत हो, तो उन्हें जल्दी से जल्दी परिणाम मिल सके।
राज्य बोर्ड की सचिव अनुराधा ओक ने कहा कि प्रैक्टिकल, मौखिक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन और लिखित परीक्षा की विस्तृत जानकारी बोर्ड की वेबसाइट पर अलग से जारी की जाएगी। सचिव ने यह भी बताया कि अगर किसी को घोषित तिथियों पर आपत्ति या सुझाव है, तो वह 23 अगस्त, 2024 से पहले secretary.stateboard@gmail.com पर मेल कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल