Saurabh Pandey | March 9, 2024 | 08:04 AM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र एमबीए सीईटी परीक्षा 2024 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को अपने एमएएच एमबीए सीईटी प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट और एक फोटो आईडी प्रमाण पत्र अपने साथ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
Boost your MBA admission chances with the MAH CET MBA College Predictor. Get a personalized list of colleges based on your percentile and expected cutoff trends.
Try Now
नई दिल्ली : सीईटी सेल महाराष्ट्र की तरफ से आज यानी 9 मार्च से एमबीए सीईटी 2024 के पहले चरण की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। एमएएच सीईटी 2024 शिफ्ट 1 सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी और शिफ्ट 2 दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार निर्धारित समय पर ही अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
Latest: MAH MBA CET Colleges Cutoff 2026 Vs 2025 Vs 2024
Check: MAH MBA CET 2026 College Predictor
Don't Miss: Mock Test Series
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा 9, 10 और 11 मार्च, 2024 को आयोजित की जानी है। एमबीए सीईटी राज्य के 48 शहरों में आयोजित की जाएगी। इस साल 1.5 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने एमएएच एमबीए सीईटी 2024 के लिए आवेदन किया है। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 7:30 बजे है और दोपहर 2 बजे एमएएच एमबीए सीईटी परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 12:20 बजे है।
जो उम्मीदवार पीसीएम (भौतिकी, रसायन विज्ञान और गणित) और पीसीबी (भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीवविज्ञान) समूहों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एमएचटी सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org से पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar