Maharashtra HSC Board Exam 2025: महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए हाल टिकट mahahsscboard.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | January 11, 2025 | 03:08 PM IST | 2 mins read
महाराष्ट्र एचएससी परीक्षा 2025 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का और अंतिम पेपर सोशल साइंस का होगा।
नई दिल्ली: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट (HSC) बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए हाल टिकट जारी कर दिए हैं। संबंधित स्कूल आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in के माध्यम से आवश्यक जानकारी दर्ज करके महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
महाराष्ट्र एचएससी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के बाद स्कूल प्राचार्यों को छात्रों को समय से वितरित करना होगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने कहा कि महाराष्ट्र बोर्ड एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने में किसी भी तकनीकी समस्या के मामले में संबंधित स्कूलों या कॉलेजों को संबंधित संभागीय बोर्ड से तुरंत संपर्क करना चाहिए।
बोर्ड ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, पुणे से संबद्ध उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों / जूनियर कॉलेजों के सभी प्रमुखों, शिक्षकों, छात्रों और अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि एचएससी 12वीं कक्षा के हाल टिकट फरवरी-मार्च 2025 परीक्षा के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं।”
नोटिस में आगे कहा गया कि केवल पेड स्थिति वाले आवेदनों के लिए एडमिट कार्ड पेड स्टेटस एडमिट कार्ड विकल्प के तहत उपलब्ध होंगे। यदि किसी छात्र-छात्रा का हाल टिकट किसी कारण से गुम हो जाता है, तो स्कूल/कॉलेज को एक डुप्लीकेट एडमिट कार्ड प्रिंट करके छात्र को देना होगा। साथ ही, इस एडमिट कार्ड पर लाल इंक से ‘डुप्लीकेट’ भी चिह्नित करना अनिवार्य है।
MSBSHSE ने इससे पहले, महाराष्ट्र एचएससी 2025 डेट शीट 2025 जारी की थी। महाराष्ट्र कक्षा 12वीं समय सारणी के अनुसार, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 11 फरवरी से 11 मार्च तक आयोजित की जाएगी। पहला पेपर अंग्रेजी विषय का और अंतिम पेपर सोशल साइंस का कराया जाएगा।
महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा कब होगी-
बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी और 17 मार्च, 2025 को समाप्त होंगी। बोर्ड परीक्षाएं दो पाली में आयोजित की जाएंगी। पहली शिफ्ट सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार