Maharashtra FYJC Admission 2025: महाराष्ट्र एफवाईजेसी एडमिशन के लिए 30 जून को जारी होगी पहली आवंटन सूची

प्रवेश प्रक्रिया में मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर और छत्रपति संभाजी नगर सहित 8 डिवीजन शामिल हैं। कोंकण डिवीजन को केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) से बाहर रखा गया है।

मेरिट सूची के साथ, विभाग प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कट-ऑफ सूची भी जारी करेगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)
मेरिट सूची के साथ, विभाग प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) या कक्षा 11 में प्रवेश के लिए कट-ऑफ सूची भी जारी करेगा। (प्रतीकात्मक- फ्रीपिक)

Saurabh Pandey | June 27, 2025 | 09:04 AM IST

नई दिल्ली : स्कूल शिक्षा विभाग, महाराष्ट्र ने प्रथम वर्ष जूनियर कॉलेज (FYJC) प्रवेश 2025 के लिए कार्यक्रम में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार महाराष्ट्र कक्षा 11 प्रवेश 2025 के लिए पहली आवंटन सूची 30 जून को आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जारी की जाएगी।

आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिस के मुताबक महाराष्ट्र एफवाईजेसी राउंड 1 सीएपी सूची 30 जून 2025 को प्रकाशित की जाएगी और प्रवेश प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू होकर 7 जुलाई 2025 तक चलेगी।

विभाग की तरफ से कहा गया है कि राज्य सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। इस वर्ष, पूरे राज्य में पहली बार कक्षा 11 में ऑनलाइन प्रवेश किया जा रहा है। कार्यक्रम के अनुसार, 26 जून, 2025 को छात्रों, स्कूलों और कॉलेजों को प्रवेश सूचियों के पहले राउंड की घोषणा करने का निर्णय लिया गया था। हालांकि, सरकारी शुद्धिपत्र के अनुसार, अदालत के फैसले के अनुसार, कक्षा 11 की ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया में अल्पसंख्यक समुदाय के स्कूलों और कॉलेजों की कुल प्रवेश क्षमता में बदलाव करने की उम्मीद है।

Maharashtra FYJC admission 2025: मेरिट लिस्ट डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahafyjcadmissions.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, FYJC 1st मेरिट लिस्ट डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन करने के लिए अपनी क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित मेरिट सूची देखें।
  • महाराष्ट्र एफवाईजेसी पहली मेरिट लिस्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।

Also read Maharashtra HSC Result 2025: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट लिंक hscresult.mahahsscboard.in पर एक्टिव

Maharashtra FYJC Admission 2025: सीटों की कुल संख्या

इस वर्ष कुल 9,435 जूनियर कॉलेज और हायर सेकेंडरी स्कूलों ने पहले दौर के लिए पंजीकरण कराया है, जिसमें 21,23,040 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें से 18,97,526 सीटें सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के जरिए उपलब्ध हैं, जबकि 2,25,514 सीटें विभिन्न कोटा के तहत आरक्षित हैं।

कक्षा 11 या प्रथम वर्ष के जूनियर कॉलेज (FYJC) में दाखिले के लिए राज्य शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी नए दिशा-निर्देशों के अनुसार जूनियर कॉलेजों में इनहाउस कोटा केवल उन्हीं स्कूलों के छात्रों को मिलेगा, जो उसी प्रबंधन द्वारा संचालित हैं और जो एक ही परिसर में स्थित हैं।

प्रवेश प्रक्रिया में मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, कोल्हापुर, अमरावती, लातूर और छत्रपति संभाजी नगर सहित 8 डिवीजन शामिल हैं। कोंकण डिवीजन को केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) से बाहर रखा गया है।

[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications