MSBSHSE 10,12 Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जल्द होगा जारी, जानें डाउनलोड का तरीका

Saurabh Pandey | May 9, 2024 | 12:56 PM IST | 1 min read

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 19 मार्च, 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:10 बजे तक हुई थी।

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जल्द ही जारी होने वाला है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 जल्द ही जारी होने वाला है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) जल्द ही महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं (एसएससी) और कक्षा 12वीं (एचएससी) रिजल्ट 2024 जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड 10 मई, 2024 तक दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर सकता है। हालांकि, अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड की तरफ से कोई भी आधिकारिक तारीख और समय की जानकारी नहीं दी गई है।

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 2 फरवरी से 19 मार्च, 2024 तक दो पालियों में आयोजित की गईं। पहली पाली सुबह 11 बजे से दोपहर 2:10 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5:10 बजे तक हुई थी। नतीजों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद रिजल्ट का लिंक सक्रिय हो जाएगा।

बोर्ड प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टॉपर का नाम, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंग-वार उत्तीर्ण प्रतिशत, कंपार्टमेंट परीक्षा और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी साझा करेगा।

Also read CGBSE 10th, 12th Result (Out) live : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स जानें

MSBSHSE Result 2024: डाउनलोड का तरीका

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज से अधिसूचना लिंक “महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2024” चुनें।
  • रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
  • इसे सबमिट करने के लिए, “रिजल्ट देखें” बटन पर क्लिक करें।
  • एचएससी परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications