MAH CET Result 2025: एमएएच सीईटी नर्सिंग, एमसीए, बीपीएड, एमपीएड रिजल्ट cetcell.mahacet.org पर जारी
Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 02:14 PM IST | 1 min read
एमएएच सीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली : महाराष्ट्र राज्य सीईटी सेल ने एमएएच नर्सिंग सीईटी, एमएच बीएचएमसीटी, एमएचएमसीटी (इंटीग्रेटेड) सीईटी, एमसीए, एमएच डीपीएन, पीएचएन, एमएएच एमपीएड., बीपीएड सीईटी रिजल्ट 2025 घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर लॉगिन विंडो के माध्यम से अपना एमएएच सीईटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमएएच सीईटी 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। MAH CET 2025 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, आवेदन संख्या, माता-पिता का नाम, सीईटी पाठ्यक्रम, फोटोग्राफ, परीक्षा तिथि, श्रेणी, डिजिटल हस्ताक्षर, क्यूआर कोड आदि शामिल होंगे।
MAH CET Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- MAH CET 2025 की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाएं।
- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार लॉगिन विंडो खोलें।
- अब पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- आपका एमएएच सीईटी रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपना MAH CET स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करें इसका प्रिंटआउट लें।
MAH CET 2025: स्कोरकार्ड डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- पंजीकरण संख्या
- जन्म तिथि
- प्राप्त अंक
- प्रतिशत या रैंक श्रेणी (यदि लागू हो)
- फोटो (यदि आवेदन के दौरान अपलोड किया गया हो)
MAH CET 2025: सीएपी शेड्यूल
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्कोरकार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि संबंधित पाठ्यक्रमों के लिए केंद्रीकृत प्रवेश प्रक्रिया (CAP) के दौरान उनकी आवश्यकता होगी। CAP शेड्यूल और आगे के प्रवेश विवरण जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
MAH CET Result 2025: परीक्षाएं कब आयोजित की गई थीं?
МАН МНМСТ, ВНМСТ СЕT 2025 परीक्षा 28 मार्च को आयोजित की गई थी, जबकि MAН МСА СЕТ 2025 परीक्षा 23 मार्च को आयोजित की गई थी। वहीं MH DPN, PHN CET के लिए पेपर 8 अप्रैल को आयोजित किया गया था और МАН СЕТ MCA परीक्षा 2025 23 मार्च को आयोजित की गई थी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल