MAH BDesign CET 2025: एमएएच बीडिज सीईटी रजिस्ट्रेशन कल से cetcell.mahacet.org पर शुरू; परीक्षा 29 मार्च को
Abhay Pratap Singh | January 3, 2025 | 05:12 PM IST | 2 mins read
एमएएच बीडिजाइन सीईटी 2025 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2025 है। उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन के लिए शुल्क भी देना होगा।
नई दिल्ली: स्टेट सेल महाराष्ट्र ने एमएएच बीडिज सीईटी 2025 (MAH BDesign CET 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन तिथि की घोषणा कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एमएएच बीडिज सीईटी 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया कल यानी 4 जनवरी से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
एमएएच बीडिज सीईटी 2025 पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए MAH BDesign CET 2025 पंजीकरण शुल्क 1,700 रुपये है। एमएएच बीडिज सीईटी रजिस्ट्रेशन 2025 की अंतिम तिथि 27 जनवरी, 2025 तय की गई है।
MAH BDes CET 2025 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
उम्मीदवार नीचे MAH BDesign CET 2025 के लिए पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं:
- अभ्यर्थियों को भारत का नागरिक होना अनिवार्य है।
- अभ्यर्थियों को कक्षा 12 की परीक्षा में 45% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
- आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को कक्षा 12वीं में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करना होगा।
- एमएएच बीडिजाइन 2025 प्रवेश परीक्षा के लिए कोई आयु-सीमा निर्धारित नहीं है।
स्टेट सेल महाराष्ट्र ने एमएएच बीडिज सीईटी रजिस्ट्रेशन तिथि के साथ ही एमएएच बीडिज सीईटी एग्जाम डेट 2025 की भी घोषणा कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, MAH BDes CET 2025 परीक्षा 29 मार्च को आयोजित की जाएगी। एमएएच बीडिज सीईटी 2025 परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
MAH B Design CET 2025: परीक्षा पैटर्न
एमएएच बीडिज सीईटी 2025 परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी:
- MAH BDes CET 2025 भाग-ए को चार सेक्शन में बांटा गया है। जिसमें जनरल नॉलेज एंड अवेयरनेस, आर्ट एंड डिजाइन फंडामेंटल, साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एनालिटिकल एंड लॉजिकल रीजनिंग शामिल है।
- MAH BDesign CET 2025 भाग-बी को दो सेक्शन में बांटा गया है। जिसमें विजुअलाइजेशन एंड इलस्ट्रेशन एबिलिटी और डिजाइन थिंकिंग एंड प्रॉब्लम सॉल्विंग सब्जेक्ट को शामिल किया गया है।
एमएएच बीडिज सीईटी परीक्षा की अवधि 3 घंटे 45 मिनट है। प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। सेक्शन 1 MCQ आधारित और सेक्शन 2 स्केचिंग और समस्या क्षमता आधारित होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें