Santosh Kumar | March 19, 2024 | 11:37 AM IST | 1 min read
एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी। इससे पहले प्रवेश परीक्षा की अंतिम तारीख 18 मार्च थी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Now
नई दिल्ली: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल द्वारा एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण तिथि एक बार फिर बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी परीक्षा के लिए अब 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि पहले विस्तारित तिथि 18 मार्च थी।
सीईटी सेल ने कहा कि राज्य सीईटी सेल कार्यालय को एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय के लिए पंजीकरण के विस्तार के संबंध में उम्मीदवारों और अभिभावकों से अनुरोध प्राप्त हुये। इसलिए सीईटी सेल ने MAH 5-year LLB CET 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन पत्र भरने के लिए दूसरा विस्तार देने का निर्णय लिया।
आवेदन शुल्क की बात करें तो महाराष्ट्र के बाहर आरक्षित वर्ग सहित खुली श्रेणी के लिए एमएएच 5 वर्षीय एलएलबी परीक्षा के लिए पंजीकरण शुल्क 1000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महाराष्ट्र राज्य के आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये है।
बता दें कि इस साल एमएएच एलएलबी 5-वर्षीय सीईटी 2024 परीक्षा अस्थायी रूप से 3 मई को आयोजित की जाएगी। संशोधित समय सीमा के अनुसार, पहले प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन तिथि 18 फरवरी से बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई थी। हालांकि, आज इसे 30 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।
Also readMHT CET 2024 Correction: एमएचटी सीईटी आवेदन करेक्शन 20 मार्च से cetcell.mahacet.org पर होगा शुरू
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 5-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।