Santosh Kumar | February 24, 2024 | 03:37 PM IST | 1 min read
महाराष्ट्र सीईटी लॉ परीक्षा राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा 12 और 13 मार्च को आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: एलएलबी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए महाराष्ट्र राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा (एमएएच सीईटी) 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि आज यानी 24 फरवरी है। जो उम्मीदवार प्रवेश परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल की आधिकारिक वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
यह प्रवेश परीक्षा तीन वर्षीय एलएलबी कार्यक्रम के लिए है। इस बार ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र भी MAH-LLB CET 2024 में भाग ले सकेंगे। हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने ओपन यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के पक्ष में यह फैसला सुनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र सीईटी लॉ परीक्षा राज्य सामान्य प्रवेश परीक्षा सेल, महाराष्ट्र द्वारा आयोजित की जाती है। इस बार परीक्षा 12 और 13 मार्च को आयोजित की जाएगी।
एमएएच 3-वर्षीय एलएलबी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 1000 रुपये है। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में केवल 800 रुपये जमा करने होंगे।
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। सामान्य/ओपन श्रेणी के उम्मीदवारों को स्नातक डिग्री में कम से कम 45% कुल अंक प्राप्त करने चाहिए। वहीं आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को कुल 40% अंक चाहिए।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की मदद से MAH 3-Year LLB CET 2024 प्रवेश परीक्षा के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
सीएम ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक में समीक्षा के बाद यह फैसला लिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने बोर्ड को 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है।
Santosh Kumar