MPPSC Exam 2024: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 74 पदों पर निकाली नौकरियां, 18 फरवरी अंतिम तिथि
Abhay Pratap Singh | January 22, 2024 | 12:13 PM IST | 1 min read
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एसएसई के तहत 60 पदों पर व सहायक वन संरक्षक के 14 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। आवेदन प्रक्रिया 19 जनवरी से शुरू कर दी गई है।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) द्वारा 74 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 19 जनवरी 2024 से ऑनलॉइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी निर्धारित की गई है।
एमपीपीएसी द्वारा यह भर्तियां राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) के तहत विभिन्न विभागों में 60 पदों पर और राज्य वन सेवा परीक्षा के तहत सहायक वन संरक्षक के 14 रिक्त पदों पर की जाएंगी। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार 22 जनवरी से 20 फरवरी तक एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं।
इन पदों के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in के माध्यम से एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं। वहीं, फॉर्म में करेक्शन करने वाले उम्मीदवारों को शुल्क का भी भुगतान करना होगा। शैक्षित योग्यता के तौर पर उम्मीदवारों के पास स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री होनी अनिवार्य है।
राज्य सेवा परीक्षा (एसएसई) और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के तहत एमपीपीएससी 74 रिक्त पदों पर भर्तियां करेगा। जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 28 अप्रैल व उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र 20 अप्रैल 2024 को जारी किया जाएगा।
इन परीक्षाओं का आयोजन दो पालियों में होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे व दूसरी पाली दोपहर 2:15 बजे से शाम 4:15 बजे आयोजित की जाएगी। दोनों पालियों में होने वाली परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित की गई है।
राज्य सेवा परीक्षा और राज्य वन सेवा परीक्षा 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रत्येक माह सैलरी के रूप में 1.77 लाख से अधिक का भुगतान किया जाएगा। वहीं, इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। साथ ही अधिकतम आयु सीमा में छूट का भी प्रावधान दिया गया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी