शहर के ज्यादातर रास्तों पर प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा मथुरा एवं वृंदावन के 1 से लेकर 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय विस्तृत दिशानिर्देश जारी करेगा। इन योजनाओं का लक्ष्य 2028-29 तक सरकारी संस्थानों में 5,000 पीजी सीटें और 5,023 यूजी सीटें बढ़ाना है।
अग्निवीर वायु परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड को ध्यान से पढ़ें, जिसमें परीक्षा केंद्र, समय, पता, परीक्षार्थी का रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि, अभिभावक का नाम और अन्य जानकारी दी गई होगी।
सीबीएसई की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि ये डेटशीट अस्थायी है। फाइनल परीक्षा कार्यक्रम स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की अंतिम सूची जमा करने पर जारी किए जाएंगे।
आरोपी ने खुलासा किया कि कोविड-19 महामारी के दौरान भारी नुकसान हुआ था और वह भारी कर्ज में डूबा हुआ था, जिसके कारण उसने ऑनलाइन नकली किताबें बेचनी शुरू कर दीं।
यूपी नीट यूजी काउंसलिंग प्रक्रिया में पंजीकरण, शुल्क भुगतान, दस्तावेज सत्यापन और विकल्प भरना शामिल है। इसमें कई राउंड होते हैं- राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड।