उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेश के बाद यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सीधी भर्ती 2023 की परीक्षा ऑफलाइन मोड में कराने का निर्णय लिया है।
जो छात्र अपने एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं रिजल्ट 2025 से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने स्कूलों के माध्यम से 3 अप्रैल 2025 से 17 अप्रैल 2025 तक विषयवार री-चेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं। पिछले वर्ष एमपी बोर्ड 5वीं और 8वीं परीक्षा का परिणाम 23 अप्रैल 2024 को जारी किया गया था, लेकिन इस बार नतीजे लगभग एक महीने पहले घोषित किए गए हैं।
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 1 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं। एमपी बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 5 मार्च 2025 के बीच आयोजित की गईं।
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के सभी विषयों के प्रश्नपत्रों में केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान और प्रारंभिक गणित के प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी में दो भाषों में तैयार किए जाएंगे।