Bring our children back: ईरान में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों को वापस लाने की परिजनों ने केंद्र से की अपील
Press Trust of India | January 15, 2026 | 11:43 AM IST | 1 min read
एक अभिभावक ने कहा, “हम प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से अपील करते हैं कि वे छात्रों को ईरान से सुरक्षित वापस लाएं।”
नई दिल्ली: ईरान में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों के अभिभावकों ने वहां जारी तनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार से उनके बच्चों को तुरंत वापस लाने की व्यवस्था करने की अपील की है। सरकार से हस्तक्षेप की गुहार लगाने के लिए बड़ी संख्या में चिंतित अभिभावक श्रीनगर प्रेस एन्क्लेव में एकत्रित हुए।
एक अभिभावक ने पत्रकारों से कहा, “हम प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल से अपील करते हैं कि वे छात्रों को ईरान से सुरक्षित वापस लाएं।”
अभिभावकों ने कहा, “हम छात्रों को अतीत में केंद्र द्वारा दिए गए समर्थन के लिए आभारी हैं। हमें भरोसा है कि सरकार स्थिति को उस मोड़ तक नहीं आने देगी जहां बच्चों को कोई खतरा हो और उनकी सुरक्षित वापसी जल्दी सुनिश्चित करेगी।”
परिजनों ने यूक्रेन और ईरान जैसे देशों में पहले किए गए सफल बचाव अभियानों का हवाला देते हुए सरकार की बचाव कार्य करने की क्षमता पर विश्वास व्यक्त किया। अभिभावकों ने बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने छात्रों को स्वयं देश छोड़ने की सलाह दी है।
एक अन्य अभिभावक ने तत्काल सरकारी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, “हम बहुत चिंतित हैं और सरकार से अनुरोध है कि वह पहले की तरह ही निकासी अभियान चलाए।”
एक छात्र की मां ने इस बात पर जोर दिया कि ईरान में इंटरनेट बंद होने के कारण अभिभावकों को यात्रा टिकट भेजने में कितनी कठिनाई हो रही है। उन्होंने कहा, मैं सरकार से छात्रों को वहां से निकालने का आग्रह करती हूं। उन्हें जल्द से जल्द निकाला जाना चाहिए।
अगली खबर
]IBPS RRB Clerk Prelims Result 2025: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स रिजल्ट ibps.in पर जल्द, डाउनलोड चरण जानें
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानी आईबीपीएस क्लर्क मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल