Karnataka PGCET Exam 2024: कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट परीक्षा तिथि जारी, एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | May 23, 2024 | 07:04 PM IST | 1 min read
कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी (KEA) द्वारा अभी तक कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन डेट की घोषणा नहीं की गई है।
Prepare smartly for Karnataka PGCET 2026 with GK’s most expected questions from Feb, March & April. Download the ebook and strengthen your exam prep.
Check Nowनई दिल्ली: कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण (KEA) ने कर्नाटक पोस्ट ग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट 2024 (PGCET 2024) के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। जारी शेड्यूल के अनुसार, कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 एग्जाम 13 जुलाई और 14 जुलाई को आयोजित की जाएगी।
Karnataka PGCET MBA 2026: Exam Analysis, Question Paper with Answer Key
Karnataka PGCET MBA 2026 Answer Key: A1 | B1 | C1 | D1
Admission Alert : MBA @ Dayananda Sagar University. NAAC A+ Accredited
कर्नाटक एग्जामिनेशन अथॉरिटी द्वारा अभी तक कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 पंजीकरण तिथियों की घोषणा नहीं की गई है। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/ पर जाकर कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
कर्नाटक पीजीसीईटी रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए कैंडिडेट को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कर्नाटक पीजीसीईटी आवेदन शुल्क 650 रुपये है। जबकि, एससी और एसटी श्रेणी के आवेदकों को कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 पंजीकरण शुल्क 500 रुपये देना होगा।
कर्नाटक के विभिन्न निजी और सरकारी कॉलेजों में एमबीए, एमई, एमसीए, एमआर्क और एमटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 का आयोजन किया जाता है। परीक्षा प्राधिकरण ने बताया कि कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 के लिए नया पाठ्यक्रम सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए लागू किया गया है।
कर्नाटक पीजीसीईटी एग्जाम ऑफलाइन पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा 2024 अंग्रेजी माध्यम में होगी। कर्नाटक पीजीसीईटी 2024 प्रश्न पत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें से प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
Karnataka Post Graduate Common Entrance Test 2024: एग्जाम टाइम टेबल
कर्नाटक पीजीसीईटी परीक्षा शेड्यूल नीचे दी गई सारणी में उम्मीदवार देख सकते हैं:
| तिथि | परीक्षा समय | पाठ्यक्रम | प्रश्नों की संख्या | कुल अंक |
|---|---|---|---|---|
| 13 जुलाई (शनिवार) | दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक | एमई/ एमटेक/ एमआर्क | 100 | 100 |
| 14 जुलाई (रविवार) | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक | एमसीए |
100
|
100
|
|
दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
|
एमबीए |
100
|
100
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’