Saurabh Pandey | July 31, 2025 | 01:35 PM IST | 1 min read
कैट 2025 का आयोजन लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता के क्रम में किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड (आईआईएम कोझिकोड) ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2025 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आईआईएम कैट के लिए रजिस्ट्रेशन कल यानी 1 अगस्त से शुरू होगा। आईआईएम ने कैट वेबसाइट लाइव कर दी है।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
देश भर के आईआईएम और अन्य प्रमुख बिज़नेस स्कूलों से MBA करने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
आईआईएम कैट पंजीकरण शुल्क अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एवं दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपये है, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2600 रुपये है। कृपया ध्यान दें कि उम्मीदवार चाहे कितने भी आईआईएम के लिए आवेदन करें लेकिन उन्हें पंजीकरण शुल्क का भुगतान केवल एक ही बार करना है।
उम्मीदवार के पास कम से कम 50% अंकों या समकक्ष सीजीपीए [अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूडी) श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45%) के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को लगभग 170 शहरों में स्थित परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को उनकी प्राथमिकता के क्रम में किन्हीं पांच परीक्षा केंद्रों का चयन करने का विकल्प दिया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। पेपर में कुल 108 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिन्हें हल करने के लिए दो घंटे यानी 120 मिनट का समय मिलेगा।
Abhay Pratap Singh