JSSC Excise Constable Result 2023: झारखंड आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी
Saurabh Pandey | July 29, 2026 | 06:33 PM IST | 1 min read
जेएसएससी ने एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2023 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते है।
नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड एक्साइज कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (JECCE) 2023 का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित परीक्षा के परिणाम के साथ-साथ, संयुक्त मेरिट लिस्ट पीडीएफ और कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए वाले उम्मीदवार अब जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in से मेरिट लिस्ट डाउनलोड करके अपना चयन स्टेटस देख सकते हैं।
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल की अंतिम मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विवरण भी जारी किए हैं। चयनित उम्मीदवारों की मेरिट सूची, दस्तावेज सत्यापन (डीवी) सूचना और अयोग्य उम्मीदवारों का विवरण आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
JSSC Excise Constable Result 2026: फाइनल कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी
उम्मीदवारों के परफॉर्मेंस के आधार पर, कमीशन ने फाइनल कंबाइंड मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। मेरिट लिस्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के चरण में शामिल होंगे। मेरिट लिस्ट के साथ-साथ, कमीशन ने कट-ऑफ मार्क्स, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का शेड्यूल और नॉन-क्वालिफाइड उम्मीदवारों की लिस्ट भी जारी की है।
झारखंड एक्साइज कांस्टेबल के लिए लिखित परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को झारखंड भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद, आयोग ने 27 जून 2026 को अंतिम कुंजी जारी की थी।
JSSC Excise Constable Result 2023: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर पर जाएं।
- होमपेज पर "What's New" सेक्शन में जाएं।
- अब "Combined Merit List of JECCE-2023" वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अंत में मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करें और अपना रोल नंबर या नाम खोजें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार