JSSC Constable Recruitment 2024: झारखंड कांस्टेबल भर्ती आवेदन सुधार विंडो की आखिरी तारीख कल, ऐसे करें बदलाव
Santosh Kumar | February 27, 2024 | 01:21 PM IST | 2 mins read
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) का लक्ष्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से 4919 रिक्तियां भरना है। परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है।
नई दिल्ली: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो कल यानी 28 फरवरी को बंद होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों के रजिस्ट्रेशन फॉर्म में कोई त्रुटि है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jsscjcce23.onlinereg.in पर जाकर अपना विवरण दोबारा संपादित कर सकते हैं।
अभ्यर्थी 28 फरवरी रात 11.59 बजे तक ही अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि झारखंड कर्मचारी चयन आयोग यानी जेएसएससी ने 4,919 पदों के लिए वैकेंसी निकाली थी, जिसके लिए उम्मीदवारों से 22 जनवरी से 21 फरवरी के बीच आवेदन मांगे गए थे। आयोग ने 26 फरवरी से आवेदन सुधार विंडो खोली है।
उम्मीदवार आवेदन पत्र में नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी गलत प्रविष्टि को संशोधित कर सकते हैं। इसके अलावा, यदि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्र किसी आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटे के लिए अपने आरक्षित कोटे को बदलना चाहते हैं, तो उन्हें संशोधित कोटे के लिए परीक्षा शुल्क की अंतर राशि का भुगतान करना होगा।
JSSC Constable Recruitment 2024: आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों के माध्यम से जेएसएससी कांस्टेबल भर्ती 2024 के आवेदन पत्र में बदलाव कर सकते हैं-
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jsscjcce23.onlinereg.in पर जाएं।
- यहां Application Edit पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा, अब निर्धारित विकल्पों में सुधार करें और सबमिट पर क्लिक करें
JSSC Constable Exam: चयन प्रक्रिया
झारखंड कांस्टेबल भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया की बात करें तो इसके तहत उम्मीदवारों को अंतिम चयन के लिए कई भर्ती चरणों से गुजरना होगा। इसमें सबसे पहले शारीरिक दक्षता टेस्ट (पीईटी) होगा। इसके बाद चरण 1 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों के लिए चिकित्सा परीक्षा से गुजरना होगा और अंत में लिखित परीक्षा होगी।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की तकनीकी सहायता के लिए आप helpdesk@onlinereg.in पर ईमेल कर सकते हैं या इस नंबर 044-47749012 पर कॉल कर सकते हैं।
अगली खबर
]UGC NET December 2023: यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट, जेआरएफ लेटर ugcnet.nta.ac.in पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने एनटीए यूजीसी नेट रिजल्ट के लिए क्वालीफाई किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर ई-सर्टिफिकेट या जेआरएफ लेटर प्राप्त कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’