JPSC JET 2024: झारखंड पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 1 नवंबर से खुलेगी करेक्शन विंडो
Abhay Pratap Singh | October 28, 2025 | 06:20 PM IST | 1 min read
झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन ओएमआर (पेन एवं पेपर) मोड में 180 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की ओर से विज्ञापन संख्या 08/2025 के अंतर्गत झारखंड पात्रता परीक्षा 2024 (JET 2024) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर 30 अक्टूबर तक जेपीएससी जेईटी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को 31 अक्टूबर को शाम 5:00 बजे तक आवेदन शुल्क जमा करने की अनुमति दी गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट की करेक्शन विंडो 1 नवंबर से 3 नवंबर, 2025 तक शाम 5 बजे तक खुली रहेगी।
पात्रता मानदंड के अनुसार, मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों/ संस्थानों से मास्टर डिग्री या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 55% अंक प्राप्त करने वाले कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं। रिजर्व कैटेगरी के तहत आने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता में 5 प्रतिशत की छूट दी गई है। अंतिम वर्ष में अध्ययरत अभ्यर्थी आवेदन के लिए पात्र हैं।
झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट 2024 के लिए यूएनआर कैटेगरी के आवेदकों को 575 रुपए और बीसी-1/ बीसी-2/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के तहत आवेदन वाले उम्मीदवारों को 300 रुपए शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर के लिए आवेदन शुल्क 150 रुपए है।
जेईटी 2024 रजिस्ट्रेशन के लिए डायरेक्ट लिंक jpscexam.com है। झारखंड पात्रता परीक्षा झारखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी के लिए जेईटी 2024 अधिसूचना जांच सकते हैं।
JPSC Jharkhand Eligibility Test 2025: आवेदन प्रक्रिया जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेपीएससी जेईटी एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- जेपीएससी की वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेईटी 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें, फॉर्म भरें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल