JPSC Paper Leak 2024: जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा पेपर लीक की आशंका- रिपोर्ट्स
Abhay Pratap Singh | March 17, 2024 | 02:57 PM IST | 2 mins read
झारखंड सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम दो पेपरों के लिए आयोजित होगी। प्रारंभिक परीक्षा में सफल कैंडिडेट को जेपीएससी सीएसई मेन एग्जाम में शामिल किया जाएगा।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आज यानी 17 मार्च को जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। वहीं, जेपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का पेपर कथित तौर पर लीक होने की आशंका जताई गई है।
झारखंड 11वीं जेपीएससी परीक्षा पेपर लीक मामले में सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल भी हो रहा है। बताया गया कि जेपीएससी पेपर लीक से जुड़ा यह वीडियो कई सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है। वहीं, एक यूजर ने 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर झारखंड के सीएम को टैग करते हुए लिखा कि, "झारखंड में लगातार पेपर लीक हो रहे हैं, कैसे आप लोग से नहीं रोका जा रहा।"
मिली जानकारी के अनुसार, 11वीं जेपीएससी परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्रों को खोलने की बात सामने आई। वहीं, झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों द्वारा प्रश्न पत्र लीक होने की आशंका पर हंगामा भी किया गया।
Also read JPSC CSE 2024 Exam: जेपीएससी सीएसई परीक्षा आज, ये हैं एग्जाम से जुड़े जरूरी दस्तावेज और गाइडलाइंस
पेपर लीक की सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाइश देकर उन्हें शांत कराया। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हालाँकि, स्कूल प्राचार्य ने पेपर लीक और पेपर में गड़बड़ी की बात मामने से इनकार किया है।
जेपीएससी सीएसई 11वीं प्रारंभिक परीक्षा 2023 में सामान्य अध्ययन सब्जेक्ट से प्रश्न पूछे जाएंगे। जिसमें भारत का भूगोल, भारत का इतिहास, आर्थिक और सतत विकास, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, झारखंड के विशिष्ट प्रश्न, भारतीय राजनीति और शासन, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय वर्तमान घटनाओं पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे।
झारखंड सीएसई प्रारंभिक परीक्षा दो पेपरों के लिए पहली शिफ्ट में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आयोजित की गई। वहीं, दूसरी शिफ्ट में पेपर-2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। प्रत्येक पेपर की अवधि दो घंटे निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 342 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
अगली खबर
]JPSC CSE 2024 Exam: जेपीएससी सीएसई परीक्षा आज, ये हैं एग्जाम से जुड़े जरूरी दस्तावेज और गाइडलाइंस
आयोग ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के साथ परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देश साझा किए हैं, जिनका उन्हें पालन करना होगा। आयोग ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी