JPSC Civil Services Mains 2024: जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पंजीकरण की आखिरी तिथि आज, एग्जाम 22 जून से
Abhay Pratap Singh | June 14, 2024 | 07:25 AM IST | 2 mins read
जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 के माध्यम से विभिन्न विभागों में कुल 342 रिक्तियां भरी जाएंगी।
नई दिल्ली: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आज यानी 14 जून को झारखंड संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगी परीक्षा (जेसीसीएससीई) मुख्य परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
आयोग परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जेपीएससी सिविल सेवा मेन्स 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवारों को अपना हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। बता दें कि, आयोग ने 12 जून को जेपीएससी सीसीई मुख्य आवेदन लिंक दोबारा खोला है।
जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2024 राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 22 जून से 24 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी। जेपीएससी भर्ती अभियान का लक्ष्य परिवीक्षा अधिकारी, कर अधिकारी, जेल अधीक्षक, श्रम अधीक्षक सहित विभिन्न पदों पर कुल 342 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
जेसीसीएससीई मुख्य परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार आयोग से +918956622450, +919431301636, +919431301419 पर कार्य दिवस के दौरान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। वहीं, ईमेल आईडी helpdesk@digitalexamregistration.com पर ईमेल कर सकते हैं।
Jharkhand JPSC Mains 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, Online Application लिंक पर क्लिक करें।
- जेपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- अब, कैंडिडेट लॉगिन करें और आवेदन प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ें।
- मांगी गई जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें और इसे सबमिट करें।
- भरे हुए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार