JoSAA Counselling 2025: जोसा काउसलिंग के लिए पहला मॉक सीट अलॉटमेंट आज होगा जारी, सीट आवंटन राउंड, शेड्यूल
Saurabh Pandey | June 9, 2025 | 12:12 PM IST | 2 mins read
JoSAA काउंसलिंग IIT, NIT, IIIT और अन्य GFTI (सरकारी वित्त पोषित तकनीकी संस्थान) में प्रवेश की सुविधा प्रदान करती है, और यह देश भर में इंजीनियरिंग के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण है।
Try JEE College Predictor to check admission chances in IITs/NITs/IIITs & GFTIs.
Try Nowनई दिल्ली : संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) आज यानी 9 जून को दोपहर 2 बजे काउंसलिंग राउंड के लिए पहला मॉक सीट आवंटन जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने अपने जेईई मेन या जेईई एडवांस्ड रैंक के आधार पर पंजीकरण और चॉइस फिलिंग पूरी कर ली है, वे अपना प्रोविजनल सीट आवंटन आधिकारिक वेबसाइट अपनी आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर चेक कर सकते हैं।
Comprehensive Guide: IIT's | NIT's | IIIT's
New: JEE Main 2026 College Predictor | JEE Advanced 2026 College Predictor
Suggested: JEE Seat Matrix
Don't Miss: India's Best B.Tech Counsellors in your city - Book Your Seat
सीट आवंटन 8 जून, 2025 को उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर होगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर चयन सूची देख सकेंगे। आधिकारिक JoSAA शेड्यूल के अनुसार, दूसरा मॉक सीट आवंटन 11 जून को दोपहर 12:30 बजे प्रकाशित किया जाएगा।
JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 सीट आवंटन
चॉइस फिलिंग और लॉक करने की अंतिम तिथि 12 जून है, जिसके बाद कोई और संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। यदि उम्मीदवार द्वारा मैन्युअल रूप से नहीं किया जाता है तो विकल्प स्वतः लॉक हो जाएंगे। फाइनल सबमिशन के बाद सत्यापन 13 जून को किया जाएगा, और राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 14 जून, 2025 को घोषित किए जाएंगे।
JoSAA Counselling 2025: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल
|
काउंसलिंग इवेंट
|
तारीख
|
समय
|
|---|---|---|
|
मॉक अलॉटमेंट-1
|
सोमवार, 9 जून, 2025
|
2 बजे
|
|
मॉक अलॉटमेंट-2
|
बुधवार, 11 जून, 2025
|
12:30 बजे
|
|
विकल्प लॉक करने की शुरुआत
|
बुधवार, 11 जून, 2025
|
—
|
|
विकल्प भरने की आखिरी तारीख
|
गुरुवार, 12 जून, 2025
|
5 बजे
|
|
शुल्क भुगतान की आखिरी तारीख
|
गुरुवार, 12 जून, 2025
|
5 बजे
|
|
जोसा द्वारा डेटा सत्यापन
|
शुक्रवार, 13 जून, 2025
|
—
|
|
राउंड 1 सीट अलॉटमेंट
|
शनिवार, 14 जून, 2025
|
10 बजे
|
JoSAA Counselling 2025: मॉक आवंटन डाउनलोड की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर मॉक सीट आवंटन 1 लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें।
- JoSAA मॉक सीट आवंटन 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- JoSAA मॉक सीट आवंटन 2025 देखें और डाउनलोड करें।
JoSAA Counselling 2025: सात नए संस्थान शामिल
इस वर्ष JoSAA में सात नए संस्थान शामिल किए गए हैं, यानी अब कुल 128 कॉलेजों में एडमिशन मिलेगा। आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी, आईआईएससी बेंगलुरु के अलावा लिस्ट में शामिल नए संस्थानों में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (NIELIT) गोरखपुर, राजस्थान, पटना, रोपड़, राजीव गांधी नेशनल एविएशन यूनिवर्सिटी अमेठी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, जम्मू-कश्मीर और जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, इंदौर शामिल हैं।
अगली खबर
]JoSAA Counselling 2025: जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग विंडो josaa.nic.in पर ओपन, जानें प्रोसेस, फीस
यह प्रक्रिया उन छात्रों के लिए है जिन्होंने जेईई मेन 2025 या जेईई एडवांस्ड 2025 पास कर लिया है और देश के प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थानों जैसे आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में एडमिशन लेना चाहते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज