CSIR UGC NET Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की csirnet.nta.ac.in पर जारी, 3 अगस्त तक चैलेंज का मौका
Saurabh Pandey | August 2, 2025 | 10:41 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार लागू किया जाएगा।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट 2025 की अंतरिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए आंसर के साथ अंतरिम उत्तर कुंजी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रश्न की अंतरिम उत्तर कुंजी पर चुनौतियां (यदि कोई हो) केवल ऑनलाइन आमंत्रित की जा सकें।
CSIR UGC NET Answer Key 2025: प्रोसेसिंग शुल्क
जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे प्रोसेसिंग शुल्क के रूप में चुनौती दिए गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 200 रुपये का शुल्क देकर इसे 3 अगस्त तक चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग / यूपीआई भुगतान मोड के माध्यम से किया जा सकता है।
प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा। चुनौती के लिए शुल्क किसी अन्य मोड के माध्यम से स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑनलाइन के अलावा किसी अन्य मोड के माध्यम से चुनौतियों का निस्तारण नहीं किया जाएगा।
विषय विशेषज्ञों का पैनल करेगा चुनौतियों का सत्यापन
उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी भी उम्मीदवार की चुनौतियां सही पाई जाती हैं, तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार लागू किया जाएगा।
अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर, परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति / अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा।
CSIR UGC NET Answer Key 2025: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले CSIR UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर CSIR UGC NET उत्तर कुंजी 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
- अब सबमिट पर क्लिक करें और आपकी उत्तर कुंजी प्रदर्शित हो जाएगी।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट उत्तर कुंजी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
CSIR UGC NET Answer Key 2025: परीक्षा कब हुई थी?
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 28 जुलाई 2025 को देश भर के 218 शहरों में स्थित 416 परीक्षा केंद्रों पर 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट परीक्षा, जून -2025 आयोजित की थी।
अगली खबर
]HP NMMS Application Form 2025: हिमाचल प्रदेश एनएमएमएस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, जानें प्रक्रिया, अंतिम तिथि
हिमाचल प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी), सोलन द्वारा आधिकारिक वेबसाइट nmcme.examtime.co.in पर आवेदन शुरू हो गए हैं और अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल