Santosh Kumar | August 1, 2025 | 09:53 AM IST | 1 min read
निदेशक ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा, ‘‘लगभग 16 हजार छात्रों वाले सभी 21 छात्रावासों में हम चरणबद्ध तरीके से छोटे पंखे लगाने पर विचार कर रहे हैं।"
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझीकोड ने कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। कैट 2025 राष्ट्रीय स्तर की प्रबंधन प्रवेश परीक्षा 30 नवंबर, 2025 को आयोजित की जाएगी। आईआईएम कोझीकोड द्वारा कैट 2025 रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 1 अगस्त से ओपन कर दी गई है और यह प्रक्रिया 13 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
कैट 2025 एग्जाम में वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एबिलिटी जैसे सेक्शन शामिल होंगे। उम्मीदवारों को अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए।
सामान्य वर्ग के लिए पंजीकरण शुल्क 2600 रुपये और एससी/एसटी/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 1300 रुपये निर्धारित किया गया है। पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार 5 नवंबर, 2025 से कैट प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
Also readCAT 2025 Registration Live: आईआईएम कैट रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, एग्जाम डेट, आवेदन लिंक @iimcat.ac.in
उम्मीदवारों को आईआईएम कैट 2025 के लिए आवश्यक दस्तावेजों और पात्रता मानदंडों का पालन करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईआईएम कैट 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
कैट 2025 रिजल्ट संभवतः 19 से 21 दिसंबर के बीच घोषित किया जाएगा। आईआईएम और अन्य बी-स्कूल अपनी वेबसाइटों पर शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे, जिन्हें आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।
कैट परीक्षा 21 आईआईएम और अन्य शीर्ष बिज़नेस स्कूलों में एमबीए और अन्य प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कैट 2025 परीक्षा 30 नवंबर को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar