Trusted Source Image

GPAT 2026 Correction Window: जीपैट आवेदन में सुधार का अंतिम मौका natboard.edu.in पर आज, परीक्षा तिथि जानें

Abhay Pratap Singh | January 19, 2026 | 08:24 AM IST | 1 min read

जीपैट 2026 करेक्शन विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों को शैक्षणिक विवरण, पते से संबंधित विवरण और श्रेणी सहित अन्य जानकारी में सुधार की अनुमति दी गई है।

ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन 7 मार्च को सीबीटी मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन 7 मार्च को सीबीटी मोड में किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 (GPAT 2026) आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विंडो आज बंद कर दी जाएगी। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर जीपैट एप्लीकेशन 2026 में आवश्यक बदलाव कर सकते हैं।

जीपैट 2026 करेक्शन विंडो के माध्यम से उम्मीदवारों को शैक्षणिक विवरण, पते से संबंधित विवरण, श्रेणी सहित अन्य जानकारी में सुधार की अनुमति दी गई है। हालांकि, आवेदक का नाम, राष्ट्रीयता, पंजीकृत ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर जैसे विवरणों में किसी भी स्थिति में बदलाव नहीं किया जा सकता है।

श्रेणी या दिव्यांग स्थिति में बदलाव करने वाले उम्मीदवारों को (यदि लागू हो) अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा। जीपीएटी 2026 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जीपीएटी 2026 आवेदन सुधार विंडो लिंक 16 जनवरी से सक्रिय है।

Also readJharkhand NEET PG Counselling 2025: झारखंड नीट पीजी राउंड 3 शेड्यूल जारी, शुल्क, सिक्योरिटी डिपॉजिट जानें

जीपैट करेक्शन विंडो 2026 बंद समाप्त होने के बाद एनबीईएमएस किसी भी प्रकार के संशोधन की अनुमति नहीं देगा। ग्रेजुएट फार्मेसी एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 का आयोजन 7 मार्च को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में किया जाएगा।

जीपीएटी 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप 24 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है, जबकि जीपैट 2026 एडमिट कार्ड 2 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनबीईएमएस की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

NBEMS GPAT 2026 Application Correction Window: करेक्शन विंडो

जीपैट 2026 एप्लीकेशन फॉर्म में निम्नलिखित चरणों की सहायता से उम्मीदवार आवश्यक सुधार कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, GPAT 2026 करेक्शन लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडों में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • स्क्रीन पर प्रदर्शित आवेदन पत्र ओपन करें।
  • आवश्यक सुधार करें, सबमिट करें और प्रिंटआउटल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications