Trusted Source Image

JNV NVS Exam 2024: जेएनवी 9वीं, 11वीं कक्षा के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा 10 फरवरी को, देखें जरूरी दिशा-निर्देश

Santosh Kumar | February 9, 2024 | 09:53 AM IST | 2 mins read

जेएनवी एनवीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है।

जेएनवी एनवीएस लेटरल प्रवेश परीक्षा कल (विकिमीडिया कॉमन्स)
जेएनवी एनवीएस लेटरल प्रवेश परीक्षा कल (विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) कल यानी 10 फरवरी को कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जेएनवी एनवीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।

एनवीएस प्रवेश परीक्षा डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नवोदय कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।

एनवीएस प्रवेश परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट की होगी। कक्षा 9वीं की परीक्षा का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जाएगा। वहीं 11वीं की परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होगी और 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति की आवेदन प्रक्रिया 16 सितंबर 2023 से शुरू हुई थी जो 15 नवंबर को समाप्त हुई। अभ्यर्थियों को 16 और 17 नवंबर को आवेदन सुधार विंडो की सुविधा प्रदान की गई थी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब परीक्षा आयोजित की जा रही है. आइए जानते हैं जेएनवी एनवीएस लेटरल प्रवेश परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में।

JNV NVS Exam 2024: परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश

  • परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम शुरू होने से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
  • परीक्षा कक्ष के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • इलेक्ट्रिक डिवाइस के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और एक वैध फोटो आईडी प्रमाण रखना आवश्यक है।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जानी चाहिए।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी आवेदक के पास कोई निषिद्ध वस्तु पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
  • उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा और विकलांग उम्मीदवारों के मामले में 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
  • छात्रों को ओएमआर शीट में उत्तर देना होगा। जिसके तहत शीट पर जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
  • ओएमआर शीट पर गलत जानकारी भरने के बाद अभ्यर्थी को दूसरी शीट नहीं दी जाएगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications