JNV NVS Exam 2024: जेएनवी एनवीएस 9वीं, 11वीं लेटरल प्रवेश परीक्षा आज, इन दस्तावेज के साथ पहुंचें एग्जाम सेंटर
Santosh Kumar | February 10, 2024 | 07:16 AM IST | 2 mins read
छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति 2024 कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नवोदय विद्यालय समिति (एनवीएस) आज यानी 10 फरवरी को कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए लेटरल प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगी। जेएनवी एनवीएस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एनवीएस कक्षा 9वीं और 11वीं परीक्षा प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
New: JNVST Class 6 Admit Card 2027-28 Link Out
JNVST 2027-28 Admission Link: Class 9 Lateral Entry | Class 11
JNVST 2027: Mock Test | Most Important Questions
Don't Miss: JNV Class 6 QP 2026 | JNV Class 6 Answer Key 2026
एनवीएस प्रवेश परीक्षा डाउनलोड करने के लिए छात्रों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। नवोदय कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षा 10 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी।
समिति द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, एनवीएस परीक्षण स्कोर के संबंध में गोपनीयता बनाए रखेगा, और पुन: जाँच या पुन: योग करने का कोई प्रावधान नहीं है। अभ्यर्थियों को केवल उसी विद्यालय में प्रवेश के लिए विचार किया जाएगा जिसके लिए वे उपस्थित हुए थे।
परीक्षा के लिए जरूरी दस्तावेज
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी बिना उसके उम्मीदवार को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी के पास एक वैध फोटो आईडी प्रमाण होना भी आवश्यक है।
- विकलांग श्रेणी के उम्मीदवारों को विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) लाना आवश्यक है।
आपको बता दें कि नवोदय विद्यालय समिति की आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर को समाप्त हो गई थी। उम्मीदवारों को 16 और 17 नवंबर को आवेदन सुधार विंडो की सुविधा प्रदान की गई थी। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अब परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आइए जानते हैं जेएनवी एनवीएस लेटरल प्रवेश परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों के बारे में।
JNV NVS Exam 2024: परीक्षा से जुड़े दिशा निर्देश
- परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को परीक्षा केंद्रों पर एग्जाम शुरू होने से पहले पहुंचना अनिवार्य है।
- परीक्षा कक्ष के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
- इलेक्ट्रिक डिवाइस के साथ पकड़े जाने पर छात्र को परीक्षा से वंचित कर दिया जाएगा।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए पेन, पारदर्शी पानी की बोतल, मास्क और अन्य आवश्यक वस्तुएं ले जानी चाहिए।
- परीक्षा के दौरान किसी भी आवेदक के पास कोई निषिद्ध वस्तु पाई जाती है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा और विकलांग उम्मीदवारों के मामले में 50 मिनट का अतिरिक्त समय प्रदान किया जाएगा।
- छात्रों को ओएमआर शीट में उत्तर देना होगा। जिसके तहत शीट पर जानकारी ध्यानपूर्वक भरनी होगी।
- ओएमआर शीट पर गलत जानकारी भरने के बाद अभ्यर्थी को दूसरी शीट नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी