JNUSU Polls 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान जारी, 4 प्रमुख पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में
Santosh Kumar | November 4, 2025 | 12:43 PM IST | 1 min read
पिछले साल, आइसा के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद जीता था, जबकि एबीवीपी के वैभव मीणा ने संयुक्त सचिव पद हासिल किया था।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ (जेएनयूएसयू) चुनाव के लिए मंगलवार (4 नवंबर) को मतदान जारी है जिसमें छात्र नए केंद्रीय पैनल का चुनाव करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ और शाम 5:30 बजे तक जारी रहेगा। दोपहर एक बजे से ढाई बजे तक ‘ब्रेक’ रहेगा।
चुनाव समिति के अनुसार, मतगणना रात 9 बजे शुरू होगी और अंतिम परिणाम 6 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। केंद्रीय पैनल के चार प्रमुख पदों अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं।
JNUSU Election 2025: लगभग 9,043 छात्र मतदान के पात्र
चुनाव में वामपंथी छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बीच कड़ी टक्कर होने की संभावना है। वामपंथी मोर्चे में ‘ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’, ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ और ‘डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स फेडरेशन’ शामिल हैं।
चुनाव समिति के अनुसार, इस साल लगभग 9,043 छात्र मतदान के पात्र हैं। पिछले साल, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन के नीतीश कुमार ने अध्यक्ष पद जीता था, जबकि एबीवीपी के वैभव मीणा ने संयुक्त सचिव पद हासिल किया था।
Also read Medical College News: झारखंड में पीपीपी के तहत चार नए मेडिकल कॉलेज के लिए केंद्र की मंजूरी
JNUSU Polls 2025: इन उम्मीदवारों के बीच मुकाबला
जेएनयूएसयू चुनाव में वामपंथी संगठनों ने अध्यक्ष पद के लिए अदिति मिश्रा, उपाध्यक्ष पद के लिए किझाकूट गोपिका बाबू, महासचिव पद के लिए सुनील यादव और संयुक्त सचिव पद के लिए दानिश अली को मैदान में उतारा है।
इसके अलावा एबीवीपी के पैनल में विकास पटेल (अध्यक्ष पद के उम्मीदवार), तान्या कुमारी (उपाध्यक्ष पद के उम्मीदवार), राजेश्वर कांत दुबे (महासचिव पद के उम्मीदवार) और अनुज (संयुक्त सचिव पद के उम्मीदवार) शामिल हैं।
अगली खबर
]क्यूएस एक्जीक्यूटिव एमबीए इंटरनेशनल ट्रेड रैंकिंग में आईआईएम कलकत्ता टॉप 10 संस्थानों में शामिल
संस्थानों की यह रैंकिंग व्यापार कार्यक्रम सामग्री, स्नातक परिणाम, उद्योग जुड़ाव, नवीन शिक्षण और शैक्षणिक प्रतिष्ठा जैसे कारकों के आधार पर तय की जाती है। आईआईएम-सी ने कुल 78.3 अंक हासिल किए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच