JNU PhD Admission 2025: जेएनयू पीएचडी एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 22 जुलाई तक बढ़ी
Saurabh Pandey | July 15, 2025 | 05:28 PM IST | 2 mins read
जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) या वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण की है, और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) रखते हैं।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए नेट (यूजीसी-सीएसआईआर)/जेआरएफ/गेट के माध्यम से पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की समय सीमा फिर से बढ़ा दी है। उम्मीदवार अब जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in या jnuee.jnu.ac.in के माध्यम से 22 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इससे पहले जेएनयू पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 14 जुलाई कर दिया गया था। अब एक बार फिर से रजिस्ट्रेश की समय सीमा 22 जुलाई तक बढ़ाई गई है।
इंजीनियरिंग स्कूल में पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) स्कोर के आधार पर होगा। मेरिट सूची तैयार करने के लिए, GATE स्कोर को 70 प्रतिशत और वाइवा-वॉयस में प्रदर्शन को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
JNU PhD Admission 2025: पीएचडी प्रोग्राम पात्रता
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पीएचडी कार्यक्रम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास 4 वर्षीय स्नातक डिग्री के बाद कम से कम 1 वर्ष की मास्टर्स डिग्री (या 3+2 शैक्षणिक व्यवस्था) होनी चाहिए, जिसमें न्यूनतम 55% अंक अनिवार्य हैं। यदि उम्मीदवार के पास एम.फिल. की डिग्री है, तो वह भी आवेदन कर सकता है, बशर्ते उसमें भी न्यूनतम 55% अंक प्राप्त किए गए हों।
JNU PhD Admission 2025: कार्यक्रम शुल्क
प्री-एनरोलमेंट पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रस्ताव स्वीकार करने वाले भारतीय छात्रों को पीएचडी कार्यक्रमों के लिए 325 रुपये का भुगतान करना होगा। स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग में पीएचडी प्रवेश के लिए ऑनलाइन भुगतान 20,545 रुपये निर्धारित किया गया है। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, वाइवा-वॉयस के लिए इनविटेशन 18 जुलाई, 2025 तक उम्मीदवारों को भेजे जाएंगे। वाइवा-वॉयस परीक्षा 25 जुलाई से 31 जुलाई तक आयोजित होने की उम्मीद है।
JNU PhD Admission 2025: पहली मेरिट सूची
पीएचडी प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची 11 अगस्त को प्रकाशित होने वाली है। पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों के लिए सीट ब्लॉकिंग के साथ-साथ प्री-एनरोलमेंट पंजीकरण और शुल्क का भुगतान 11 अगस्त से 13 अगस्त तक होगा। पहली सूची में उम्मीदवारों के लिए प्रवेश और पंजीकरण का फिजिकल सत्यापन 18 अगस्त से 21 अगस्त तक निर्धारित है।
जेएनयू पीएचडी पात्रता क्या है?
जेएनयू पीएचडी प्रवेश के लिए वे उम्मीदवार आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) या वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) उत्तीर्ण की है, और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) रखते हैं।
अगली खबर
]DU UG Admission 2025: डीयू में दाखिले के लिए 3.05 लाख से अधिक आवेदन, आंकड़े जारी, महिला आवेदक 53% से अधिक
इस वर्ष, दिल्ली विश्वविद्यालय को रिकॉर्ड 3.05 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालय के 69 कॉलेजों और विभिन्न विभागों में उपलब्ध कुल 71,642 सीटों के लिए 79 कार्यक्रमों के लिए सबसे अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार