JNU PG Admission 2026: जेएनयू में पीजी और एडीओपी कोर्सेज के लिए आवेदन शुरू, जानें पात्रता और पूरी प्रक्रिया
Saurabh Pandey | May 25, 2026 | 02:56 PM IST | 2 mins read
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर पीजी और ADOP कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर 15 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं, जिसके बाद 23 जून से मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग का चरण शुरू होगा।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपने पोस्टग्रेजुएट (PG) और एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) कार्यक्रमों में एडमिशन की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET PG 2026) की परीक्षा दी है और सफल हुए हैं, वे जेएनयू के आधिकारिक एडमिशन पोर्टल jnu.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है।
जेएनयू में इस वर्ष एडमिशन पूरी तरह से CUET PG स्कोर और जेएनयू द्वारा तय किए गए नियमों (जैसे डेप्रिवेशन पॉइंट्स) के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा।
JNU PG Admission 2026: शैक्षणिक योग्यता
- एमए और अन्य नॉन-साइंस कोर्सेज - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों (संबंधित विषय के आधार पर कुछ कोर्सेज में छूट संभव) के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए।
- एमएससी और एमसीए - उम्मीदवारों के पास संबंधित मुख्य विषयों (जैसे- मैथमेटिक्स, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस आदि) के साथ न्यूनतम 55% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।
- एडवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशिएंसी (ADOP) - यह मुख्य रूप से भाषा से जुड़े कोर्सेज हैं। इसके लिए संबंधित भाषा में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होना आवश्यक है।
JNU PG Admission 2026: आवेदन शुल्क
जेएनयू में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के अनुसार निम्नलिखित शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम (नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/UPI) से करना होगा-
|
कैटेगरी (Category)
|
शुल्क (एमए, एमएससी, एमसीए के लिए)
|
शुल्क (ADOP कोर्सेज के लिए)
|
|
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस
|
300 रुपये (प्रति कोर्स विकल्प)
|
200 रुपये
|
|
एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी
|
150 रुपये (प्रति कोर्स विकल्प)
|
100 रुपये
|
|
विदेशी छात्र
|
3000 रुपये
|
2000 रुपये
|
JNU PG Admission 2026: एडमिशन शेड्यूल
|
एडमिशन शेड्यूल
|
निर्धारित तिथि / समय
|
|
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तिथि
|
25 मई से 15 जून, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
|
|
पहली मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि (संभावित)
|
23 जून, 2026
|
|
पहली लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
|
23 जून से 25 जून, 2026
|
|
दूसरी मेरिट लिस्ट और सुपरन्यूमरेरी सीटों की लिस्ट जारी होने की (संभावित) तिथि
|
1 जुलाई, 2026
|
|
दूसरी लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
|
1 जुलाई से 3 जुलाई, 2026
|
|
चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन (दस्तावेज सत्यापन) और रजिस्ट्रेशन
|
6, 7, 8, 9, 10, 13 और 14 जुलाई, 2026
|
|
खाली सीटों पर एडमिशन के लिए इच्छा (Willingness) जताने का अंतिम मौका
|
20 जुलाई से 22 jelly, 2026 (संभावित)
|
|
एडमिशन के लिए आखिरी और फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होना (संभावित)
|
28 जुलाई, 2026
|
|
फाइनल लिस्ट के तहत प्री-एनरोलमेंट रजिस्ट्रेशन, फीस भुगतान और सीट ब्लॉकिंग
|
28 जुलाई से 30 जुलाई, 2026
|
|
फाइनल लिस्ट के चयनित उम्मीदवारों का फिजिकल वेरिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन
|
3 और 4 अगस्त, 2026
|
|
एडमिशन और रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय-सीमा
|
7 अगस्त, 2026
|
अगली खबर
]RPSC 1st Grade Teacher City Slip 2026: आरपीएससी स्कूल लेक्चरर एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 28 मई को
लिखित परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आरपीएससी 1st ग्रेड टीचर 2026 हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी/ पैनकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल