JNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी एडमिशन पंजीकरण का आज आखिरी दिन, देखें पूरा कार्यक्रम
Saurabh Pandey | May 31, 2024 | 10:36 AM IST | 1 min read
जेएनयू में सीयूईटी पीजी के माध्यम से एमए, एमएससी, एमपीएच, एडीओपी, एमसीए और एमटेक कार्यक्रमों सहित कई पाठ्यक्रमों के लिए जेएनयू प्रवेश 2024 जारी है।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पीजी और एडीओपी कार्यक्रमों में एडमिशन के लिए पंजीकरण करने का आज यानी 31 मई आखिरी दिन है। जिन छात्रों के पास सीयूईटी पीजी स्कोर है और वे जेएनयू पीजी प्रवेश 2024 के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जेएनयू सीयूईटी पीजी 2024 स्कोर के माध्यम से एमए, एमएससी, एमसीए, एमपीएच, एमटेक, स्नातकोत्तर डिप्लोमा, एडवांस्ड डिप्लोमा कार्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करेगा। बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी और कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी प्रोग्राम में एमएससी में प्रवेश ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट बायोटेक्नोलॉजी (जीएटी-बी) स्कोर के माध्यम से होगा और एमबीए प्रोग्राम में कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) स्कोर के माध्यम से होगा।
JNU PG Admission 2024: जेएनयू पीजी एडमिशन कार्यक्रम
|
जेएनयू पीजी एडमिशन कार्यक्रम
|
तिथि |
|---|---|
| आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख | 31 मई 2024 |
| ऑनलाइन विवरण में सुधार | 1 से 3 जून 2024 तक |
| प्रथम मेरिट सूची का प्रकाशन | 10 जून 2024 |
| प्रथम मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण | 10 से 12 जून 2024 |
| दूसरी मेरिट सूची का प्रकाशन | 18 जून 2024 |
| दूसरी मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण | 18 से 20 जून 2024 |
| तीसरी मेरिट सूची का प्रकाशन | 26 जून 2024 |
| तीसरी मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण | 26 से 27 जून 2024 |
| चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन | 2, 3, 4, 5, 8, 9 और 10 जुलाई 2024 को |
| पंजीकरण के बाद अंतिम मेरिट सूची | 18 जुलाई 2024 तक |
| अंतिम मेरिट सूची की सीटों के लिए पंजीकरण | 18 से 19 जुलाई 2024 |
| अंतिम मेरिट सूची चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन | 23 से 24 जुलाई 2024 |
| प्रवेश/पंजीकरण की अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2024 |
Also read JEE Advanced Response Sheet 2024: जेईई एडवांस रिस्पॉन्स शीट आज होगी जारी, डाउनलोड लिंक जानें
JNU PG Admission 2024: आवेदन का तरीका
- सबसे पहले जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर 'जेएनयू 2024 पंजीकरण लिंक' पर क्लिक करें।
- जेएनयू आवेदन पत्र 2024 भरने के लिए सीयूईटी क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- जेएनयू आवेदन शुल्क 2024 का भुगतान करें।
- अब आवेदन पत्र जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल