JNU News: जेएनयू कैंपस में विरोध प्रदर्शन पर रोक, नए सेमेस्टर से पहले प्रशासन ने लागू किए नए नियम
Santosh Kumar | July 19, 2024 | 01:57 PM IST | 1 min read
जेएनयू प्रशासन ने कहा कि परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने सभी हितधारकों से नए सेमेस्टर की शुरुआत और छात्र संगठनों द्वारा आयोजित गतिविधियों के दौरान अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की है। विश्वविद्यालय ने यह भी कहा कि उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार, प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के भीतर किसी भी तरह का विरोध प्रदर्शन या सामूहिक जमावड़ा प्रतिबंधित है।
19 जुलाई को जारी अपील में कहा गया है, "नए सेमेस्टर की शुरुआत और छात्र संगठनों द्वारा आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के मद्देनजर, परिसर के सभी हितधारकों से अपील की जाती है कि वे किसी भी तरह की सभा में भाग लेते समय परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखें।"
रजिस्ट्रार की ओर से जारी पत्र में नए सेमेस्टर की शुरुआत और छात्र संगठनों द्वारा आयोजित विभिन्न गतिविधियों के मद्देनजर परिसर के सभी हितधारकों से किसी भी तरह के समारोहों में भाग लेते समय परिसर में अनुशासन और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।
प्रशासन ने कहा कि परिसर में किसी भी प्रकार की हिंसा या अनुशासनहीनता के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाएगा। इसलिए किसी भी छात्र, शिक्षक या कर्मचारी को किसी भी प्रकार की अनुशासनहीन गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए।
अपील के अनुसार, छात्रों से अनुरोध किया गया है कि यदि उन्हें कोई व्यक्ति अनधिकृत गतिविधियों में लिप्त मिले तो वे विश्वविद्यालय की सुरक्षा शाखा को सूचित करें। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय के प्रशासनिक ब्लॉक के 100 मीटर के अंदर किसी भी प्रकार का प्रदर्शन, धरना या सामूहिक सभा पर रोक लगाई गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा