JIPMAT 2024 Exam: जेआईपीएमएटी पंजीकरण questions.nta.ac.in/JIPMAT पर शुरू, एग्जाम शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | March 24, 2024 | 10:50 AM IST | 2 mins read
जेआईपीएमएटी आवेदन पत्र 2024 ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल है। जेआईपीएमएटी 2024 का आयोजन 6 जून को किया जाएगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट (JIPMAT 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 22 मार्च से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों के लिए जेआईपीएमएटी आवेदन पत्र 2024 ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की गई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा ज्वाइंट इंटीग्रेटेड प्रोग्राम इन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2024 (जेआईपीएमएटी 2024) का आयोजन 6 जून को किया जाएगा।
जेआईपीएमएटी 2024 में वर्ष 2022 और 2023 में कला, वाणिज्य, विज्ञान स्ट्रीम या समकक्ष में कक्षा 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही वर्ष 2020 से पहले कक्षा 10वीं की परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवार आवेदन के लिए पात्र नहीं होंगे।
सामान्य और ओबीसी-एनसीएल कैंटेगरी के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि जनरल-ईडब्ल्यूएस/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों से 1000 शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा भारत से बाहर के उम्मीदवारों को जेआईपीएमएटी आवेदन शुल्क 10000 रुपये देना होगा।
Also read CUET UG 2024: एनटीए ने सीयूईटी यूजी में फैशन स्टडीज और टूरिज्म दो नए विषयों को किया शामिल
एनटीए ने कहा कि, “ एक उम्मीदवार केवल एक ही आवेदन पत्र जमा कर सकता है। उम्मीदवार द्वारा एक से अधिक एप्लीकेशन फॉर्म किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किए जाएंगे।” JIPMAT 2024 के आवेदकों के लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क भुगतान की लास्ट डेट 22 अप्रैल है।
JIPMAT परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में उम्मीदवारों के लिए अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी। जेआईपीएमएटी 2024 एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा 2 जून को जारी किया जाएगा। किसी भी सहायता के लिए अभ्यर्थी हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर या jipmat@nta.ac.in पर मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय प्रबंधन संस्थान बोधगया (आईआईएम बोधगया) और आईआईएम जम्मू में 5-वर्षीय एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए जेआईपीमैट 2024 का आयोजन किया जाता है। एनटीए ने जेआईपीएमएटी 2024 के आवेदकों से पात्रता मानदंड के लिए आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी है।
अगली खबर
]IIT JAM Toppers List 2024: आईआईटी जैम टॉपर्स लिस्ट jam.iitm.ac.in पर जारी, देखें ऑल इंडिया रैंक सूची
संस्थान ने टॉपर्स की सूची उनके नाम और अंक साझा किए हैं। आईआईटी जैम 2024 में, गणितीय सांख्यिकी पाठ्यक्रम के छात्र बिश्वायन घोष ने 93.33 के उच्चतम स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’