JIPMAT Admit Card 2026: जिपमैट एडमिट कार्ड exams.nta.nic.in/jipmat पर जारी, परीक्षा तिथि और मोड जानें
Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 01:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को जिपमैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एंजेंसी (NTA) ने आज जॉइंट इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम एडमिशन टेस्ट (JIPMAT) 2026 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर जाकर जिपमैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
जिपमैट प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन भारत और विदेशों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 7 जून को दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक (IST) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। पेपर अंग्रेजी माध्यम में होगा। प्रश्न पत्र में एमसीक्यू टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
उम्मीदवारों को जिपमैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर हाल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
जिपमैट 2026 हाल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तिथि, परीक्षा का समय, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकते हैं।
एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त एकीकृत प्रबंधन कार्यक्रम प्रवेश परीक्षा एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इसका आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) - बोधगया और आईआईएम जम्मू में 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड मैनेजमेंट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए किया जाता है।
नोटिस में कहा गया कि, यदि किसी उम्मीदवार को जिपमैट 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या उसे देखने में कोई कठिनाई होती है, तो 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या jipmat@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते है।
उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट्स के लिए NTA की वेबसाइट https://nta.ac.in/ और https://exams.nta.nic.in/jipmat/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
JIPMAT 2026 Admit Card: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जिपमैट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/jipmat पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड - जिपमैट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
- जिपमैट हाल टिकट जांचें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल